Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan 50000 Reward Drug Smuggler Surendra Sahu Arrested In Jharkhand

राजस्थान: 50 हजार का इनामी तस्कर झारखंड से गिरफ्तार, तेल मिल में छिपा था; जंगल में एक किमी पीछा कर पकड़ा

Sat, 21 Nov 2026 09:40 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 21 Nov 2026 09:40 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने दो साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी तस्कर सुरेंद्र साहू को झारखंड के पलामू जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी हरिहरगंज क्षेत्र की एक तेल मिल में छिपा हुआ था। पुलिस को देखकर वह जंगल की ओर भागा, लेकिन टीम ने करीब एक किलोमीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
Rajasthan 50000 Reward Drug Smuggler Surendra Sahu Arrested In Jharkhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी क्राइम ब्रांच ने 50 हजार रुपये के इनामी तस्कर सुरेंद्र साहू को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी तलाश में राजस्थान पुलिस की टीम झारखंड पहुंची और तीन दिन तक भेष बदलकर निगरानी की। आखिरकार हरिहरगंज की एक तेल मिल में उसका पता चला। पुलिस को देखते ही आरोपी भागा, लेकिन करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन


दो साल से फरार था 50 हजार का इनामी तस्कर
सीआईडी क्राइम ब्रांच के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र साहू बालोतरा जिले के सिणधरी थाने में दर्ज 261 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित था। वह करीब दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान समेत कई राज्यों में मादक पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क में सक्रिय था। उसकी तलाश में राजस्थान पुलिस लगातार संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेष बदलकर तीन दिन तक की निगरानी
आरोपी की तलाश के लिए सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम झारखंड के पलामू जिले में पहुंची। पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान छिपाकर संभावित ठिकानों की रेकी शुरू की। टीम ने करीब तीन दिन तक अलग-अलग स्थानों पर निगरानी रखी और आरोपी की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सुरेंद्र साहू हरिहरगंज थाना क्षेत्र की एक तेल मिल में छिपकर रह रहा है। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सके।

तेल मिल को चारों तरफ से घेरा
सूचना की पुष्टि के बाद सीआईडी टीम ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। इसके साथ ही बालोतरा जिले के सिणधरी थाने से भी पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त टीम ने अपनी पहचान और कार्रवाई की रणनीति गोपनीय रखते हुए तेल मिल को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस टीम के तेल मिल में पहुंचते ही आरोपी को भनक लग गई। वह वहां से निकलकर पास के जंगल की ओर भागने लगा।

एक किलोमीटर तक पीछा कर दबोचा
आरोपी के भागने पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा शुरू किया। टीम ने करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा किया और आखिरकार उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सुरेंद्र साहू को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिणधरी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस अब उसके संपर्कों और तस्करी से जुड़े संभावित ठिकानों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed