फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: 21 Hindu migrants from Pakistan were granted Indian citizenship

राजस्थान में 21 और पाकिस्तानी विस्थापितों को मिली भारत की नागरिकता

Wed, 27 Nov 2019 08:36 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अमित मंडल Updated Wed, 27 Nov 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: 21 Hindu migrants from Pakistan were granted Indian citizenship
राजस्थान हिंदू शरणार्थी - फोटो : ANI
लंबे समय से राजस्थान में रह रहे 21 और पाकिस्तानी विस्थापितों को भारत की नागरिकता दी गई है। इन लोगों को यहां संभागीय आयुक्त के. सी. वर्मा और जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने भारत गणराज्य की नागरिकता के प्रमाणपत्र सौंपे।
विज्ञापन


विज्ञापन


यादव ने बताया कि दो माह में 35 पाकिस्तानी विस्थापितों को भारत की नागरिकता दी गई है। उन्होंने इसे सुखद अनुभव बताया क्योंकि ये लोग पाकिस्तान से विस्थापित होने के बाद कई सालों से यहां अधूरी पहचान के साथ रह रहे थे। उन्हें सरकारी नौकरियों, योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कतें आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी नागरिकता संबंधी 28 और आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया में हैं और 63 प्रकरणों की जांच जारी है। इन सभी को भी प्रक्रिया के बाद भारतीय नागरिकता शीघ्र मिल सके, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।


यादव ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया से पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र जारी करने में जयपुर देशभर में अग्रणी है। राज्य में जयपुर के अलावा जोधपुर व जैसलमेर के जिला कलेक्टर को ही सम्पूर्ण जांच उपरांत पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed