फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Raipur Married Woman Dies During Treatment At Ajmer Hospital Instagram Love Case

राजस्थान: इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ अजमेर पहुंची विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

Thu, 15 Oct 2026 05:15 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 15 Oct 2026 05:15 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्रेम प्रसंग राजस्थान में एक विवाहिता की मौत के बाद पुलिस जांच तक पहुंच गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर से ताराचंद के साथ निकली पुष्पा की अजमेर में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में दस्तावेजों की जांच के बाद उसकी पहचान सामने आई तो रायपुर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Raipur Married Woman Dies During Treatment At Ajmer Hospital Instagram Love Case
जवाहरलाल नेहरू अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंस्टाग्राम पर हुए प्रेम प्रसंग के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर से प्रेमी के साथ निकली एक विवाहिता की राजस्थान में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की पहचान रायपुर निवासी पुष्पा के रूप में हुई है, जिसकी 11 अक्तूबर को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान सांसें थम गईं। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की पुलिस चौकी की सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस विवाहित प्रेमी ताराचंद खटीक को अपने साथ ले गई है। वहीं, मृतका का शव परिजनों के आने के इंतजार में अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर संपर्क और पलायन
डीडवाना-कुचामन जिले के मीठड़ी निवासी ताराचंद खटीक और रायपुर की रहने वाली पुष्पा के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ था। बातचीत का सिलसिला बढ़ने के साथ ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और उन्होंने एक साथ रहने का फैसला कर लिया। इसके बाद ताराचंद रायपुर पहुंचा और पुष्पा को अपने साथ लेकर रवाना हो गया। पुष्पा एक बच्चे की मां थी, जबकि ताराचंद भी पहले से शादीशुदा है। दोनों अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक महिला की सेहत खराब हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल में पहचान का खुलासा
महिला की तबीयत बिगड़ने पर ताराचंद उसे 10 अक्तूबर को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर आया। उसने अस्पताल प्रशासन को जानकारी देते हुए पुष्पा को अपनी पत्नी बताकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान जब डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पहचान के दस्तावेज मांगे, तब ताराचंद ने आधार कार्ड प्रस्तुत किया। आधार कार्ड की जांच से पता चला कि महिला छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली है। चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया, लेकिन पूर्व से हृदय रोग से ग्रसित होने के कारण 11 अक्तूबर को पुष्पा की मृत्यु हो गई। महिला की मौत और दस्तावेज की जांच के बाद सामने आए तथ्यों से पुलिस प्रशासन भी अचंभित रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर पुलिस को दी जानकारी
अस्पताल पुलिस चौकी के सुखपाल सिंह और सिपाही मुकेश ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी तत्काल रायपुर पुलिस को दी। छत्तीसगढ़ पुलिस के रिकॉर्ड की पड़ताल करने पर पता चला कि रायपुर में पुष्पा के अपहरण का मामला पहले से दर्ज था। इस सूचना के बाद रायपुर पुलिस अजमेर पहुंची और प्रेमी ताराचंद को अपने साथ ले गई। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की पुलिस चौकी के प्रभारी सुखदेव ने बताया कि मृतका का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। रायपुर पुलिस और परिजनों के यहां पहुंचने के बाद ही शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed