फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rain continues with strong wind in Pali two died due to electrocution

Cyclone Biparjoy: पाली में तेज हवा के साथ बारिश जारी, बिजली तारों की चपेट में आने से युवती समेत दो की मौत

Sun, 18 Jun 2023 04:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 18 Jun 2023 04:32 PM IST
सार

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने पाली में असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 12 घंटे से जिले में लगातार बारिश हो रही है और तेज हवा भी चल रही है। बिजली के तारों की चपेट में आने से युवती सहित दो लोगों की मौत भी हो गई है।

विज्ञापन
Rain continues with strong wind in Pali two died due to electrocution
बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में अपना असर दिखाने के बाद बिपरजॉय अब राजस्थान के पाली जिले में पहुंच गया है। जिले में शनिवार रात 10 बजे के करीब शुरू हुई बारिश अब भी जारी है। वहीं, तेज हवा के कारण मील गेट पर अंडे के ठेले पर बिजली का तार टूटकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इसी तरह जैतारण में भी बिजली का तार टूटकर गिरने से 16 साल एक युवती की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


बिपरजॉय के असर से पाली शहर समेत मारवाड़ जंक्शन, रोहट, देसूरी सुमेरपुर, तखतगढ़, सोजत और रोहट सहित ज्यादातर इलाकों में तेज हवा के साथ लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां हल्की बारिश जारी है। 
विज्ञापन


तेज हवा के चलते जिले में कई स्थानों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए है और बिजली के तार भी टूटकर गिर गए हैं। इससे अधिकांश इलाकों में लोगों को लाइट की समस्या हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी, नालों में पानी की आवक
बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी भरा हुआ है। रेलवे के अंडरब्रिज भी पानी से लबाबलब हो गए हैं, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मारवाड़ जंक्शन के मुख्य बाजार में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ भी गिर गया। 

प्रशासन अलर्ट मोड पर
मौसम विभाग की ओर से जिले में भारी से अति भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। जिला कलेक्टर नमित मेहता हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। डन्होंने लोगों घरों में रहने की अपील की है।  




पाली में चक्रवार्ती तूफान बिपरजॉय के कारण शहर जलमग्न होने लग गया है। शनिवार देर रात से जारी बारिश रविवार को भी जारी है। तेज हवाओं के साथ बारिश से जगह-जगह पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए हैं। जिसे स्थानीय प्रशासन हटाने के काम में जुटा हुआ है। जिले के कई नदी नालों में पानी की आवक शुरू हो गई है। जोधपुर संभाग के सबसे बड़ा जल स्रोत जवाई बांध में भी पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। इधर, देसूरी में एक बरसाती नाले में ट्रैक्टर सवार तीन लोगों के फंसने की जानकारी पर स्थानीय प्रशासन ने उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला है। रानी उपखंड के माताजी का बाड़िया और दादाई गांव के बीच बरसाती नाले में से पिकअप लेकर निकल रहे एक व्यक्ति की पिकअप गाड़ी पलट जाने के कारण वह नदी के बहाव में फंस गए। पिकअप सवार नदी के बीच एक झाड़ी पर बैठा रहा, जिसे प्रशासन ने रेस्क्यू करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed