फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rain alert in 12 districts of Rajasthan Weather Update storm will run at 40 KM speed

Rajasthan: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 KM स्पीड से चलेगी आंधी, चार डिग्री तक गिरा पारा, इतनी बारिश रिकॉर्ड

Tue, 16 May 2023 11:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 May 2023 11:55 AM IST
सार

राजस्थान के 12 जिलों में मंगलवार को आंधी-बारिश का अलर्ट है। अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर,  श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर बादल गरजने के साथ, आकाशीय बिजली चमकने, अधिकांश स्थानों पर  धूल भरी आंधी चलने, अचानक तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलने, हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rain alert in 12 districts of Rajasthan Weather Update storm will run at 40 KM speed
प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादलों की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। इसलिए मौसम विभाग ने सलाह दी है कि बादल गरजने और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेनी है। क्योंकि वहां बिजली गिरने और गीले पेड़ में अर्थिंग से करंट दौड़ने का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन


तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट, 1 से 2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड
प्रदेश के तापमान बारिश के बाद 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में तापमान में बड़ी गिरावट आई है। पूर्वी राजस्थान के अलवर के थानागाजी में 3 सेंटीमीटर, सीकर ज़िले के पाटन में 2, दातारामगढ़ में 2 , खंडेला में 2, श्रीमाधोपुर में 1, लक्ष्मणगढ़ में 1,  रामगढ़ शेखावाटी में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन


झुंझुनू ज़िले के झुंझुनूं शहर में 1, खेतड़ी में 2, चिड़ावा में 1  सेंटीमीटर और कुछ स्थानों पर 1 सेंटीमीटर से भी कम बारिश रिकॉर्ड पूर्वी राजस्थान में हुई है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में श्री गंगानगर के 365 हेड पर 2 सेंटीमीटर,रावला में 1 सेंटीमीटर,
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकानेर के बज्जू में 2, चूरू के रतनगढ़ में 1 सेंटीमीटर और कुछ स्थानों पर 1 सेंटीमीटर से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

चूरू में सर्वाधिक तापमान 44.2 डिग्री  
राजस्थान में दिन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चूरू में 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सबसे कम अधिकतम तापमान सिरोही में 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। रात का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान करौली में 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम रात का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस सीकर में रहा है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
राजस्थान के प्रमुख शहरों की बात करें तो अजमेर में 38.4 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 42.2, वनस्थली में 43.2, अलवर में 42, जयपुर में 40.6, पिलानी में 43.3, सीकर में 40, कोटा में 44, बूंदी में 43,  चित्तौड़गढ़ में 40.5, उदयपुर के डबोक में 38.4, धौलपुर में 42.5, टोंक में 40.5, अंता-बारां में 42.8, डूंगरपुर में 38.6, सिरोही में 37.5, सवाई माधोपुर में 42.4, फतेहपुर में 42.3, करौली में 42.8, बांसवाड़ा में 40.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जबकि बाड़मेर में 41, जैसलमेर में 41.3 जोधपुर शहर में 39.7, फलौदी में 42.4, बीकानेर में 42, चूरू में 44.2, गंगानगर में 43.1, संगरिया हनुमानगढ़ में 42.5 और जालौर में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 16 मई को भी थंडरस्टॉर्म एक्टिविटीज जारी रहेंगी। दक्षिण राजस्थान के हिस्से-उदयपुर संभाग, सिरोही, पश्चिमी राजस्थान के जालौर को छोड़कर बाकी राजस्थान भर में आंधी और धूल भरी हवाएं चलेंगी। साथी बारिश भी होगी बीकानेर संभाग, भरतपुर संभाग और जयपुर संभाग इसमें शामिल हैं। 


17 और 18 मई को भी आंधी और बारिश उत्तरी और मध्य राजस्थान में जारी रहेगी
मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया इसके बाद 17 और 18 मई को भी थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी नार्थ और सेंट्रल राजस्थान के इलाकों में जारी रहेगी। इस दौरान मीडियम से हाई स्पीड का थंडरस्टॉर्म और आंधी उत्तरी, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में आने की संभावना है। दक्षिणी राजस्थान में से राहत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed