{"_id":"61b86793588846078a149ebd","slug":"railways-develop-rajasthan-s-gandhi-nagar-railway-station-as-world-class-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: गांधीनगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाएगा रेलवे, बदलेगा पूरा स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: गांधीनगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाएगा रेलवे, बदलेगा पूरा स्वरूप
Tue, 14 Dec 2021 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Dec 2021 03:14 PM IST
सार
गांधी नगर रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों को भी बदला जाएगा। यहां पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
गांधी नगर रेलवे स्टेशन
विस्तार
मध्य प्रदेश के रानी कमलापति स्टेशन के बाद भारतीय रेलवे अब जयपुर मंडल के गांधीनगर स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने जा रहा है। जल्द ही उदयपुर रेलवे स्टेशन को भी पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। पहले रेलवे ने स्टेशन को विकसित करने की जिम्मेदारी पीएसयू इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आईआरएसडीसी) को दी थी, लेकिन अब आईआरएसडीसी को भंग कर दिया गया है। अब उदयपुर स्टेशन के साथ गांधीनगर स्टेशन को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड क्लास होगा स्टेशन
भारतीय रेलवे ने पिंक सिंटी जयपुर को बड़ी सौगात देते हुए गांधीनगर रेलवे स्टेशन को देश के दूसरे वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इस स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उदयपुर स्टेशन का भी जीर्णोधार किया जाएगा। गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर एंट्री व एग्जिट गेट को भी बदला जाएगा। राजस्थान दौरे पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे राजस्थान के आठ स्टेशनों का पुनर्विकास करेगा।
विज्ञापन