फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rahul gandhi on two day trip of rajasthan from tomorrow

राहुल गांधी की भरतपुर रैली पर एसडीएम ने लगाई रोक, ये है राजस्थान का पूरा कार्यक्रम

Mon, 08 Oct 2018 05:58 PM IST
एजेंसी, भाषा
एजेंसी, भाषा Updated Mon, 08 Oct 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi on two day trip of rajasthan from tomorrow
राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल से दो दिन के चुनावी दौरे पर राजस्थान जा रहे हैं लेकिन भरतपुर के एसडीएम ने उनकी रैली पर रोक लगा दी है। एसडीएम जगदीश आर्य का कहना है कि कांग्रेस को इसके लिए रैली ग्राउंड के मालिक से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा।

विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया था कि राहुल मंगलवार सुबह धौलपुर पहुंचेंगे जहां मनिया में पहली बैठक के बाद बाडी, बसेडी, बयाना और वैर में लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

 


इस दौरे पर गांधी राज्य के तीन जिलों धौलपुर, भरतपुर और दौसा को कवर करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का रात्रि विश्राम महुआ में होगा और बुधवार को वह जयपुर में दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बुधवार दोपहर को गांधी बीकानेर जाएंगे जहां वे एक बड़ी संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे।

राहुल के राजस्थान दौरे का कार्यक्रम, एक नजरः-

9 अक्तूबर को कांग्रेस अध्यक्ष धौलपुर, भरतपुर और दौसा में होंगे।
राहुल 10.30 बजे दिल्ली से हेलिकॉप्टर से धौलपुर के लिए रवाना होंगे। 
11.40 धौलपुर के मनिया में नुक्कड़ सभाओं के साथ बस द्वारा यात्रा की शुरुआत। 
12.50 बजे धौलपुर सिटी में गुलाब बाग क्रॉसिंग पर स्वागत। 
3.40 बजे बसेरी में स्वागत। 
5.20 बजे बयाना में नुक्कड़ सभा
6.30 बजे भरतपुर के नगर पालिका मैदान में नुक्कड़ सभा
रात 8 बजे दौसा के महुआ जिले में खंडेलवाल होटल में वापसी
10 अक्तूबरः- जयपुर और बीकानेर में कार्यक्रम
9.10 बजे हेलिकॉप्टर से महुआ, जयपुर रवाना
10 बजे जयपुर के क्लार्क आमेर होटल में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिरकत
11 बजे से पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत
1.30 जयपुर से बीकानेर के लिए विशेष उड़ान
2.30 बीकानेर के सरदार पटेल कॉलेज मैदान में जन सभा
4.45 विशेष उड़ान द्वारा बीकानेर से दिल्ली वापसी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed