{"_id":"a0fff596e8e9d6213106ac7c2ad652e5","slug":"rahul-gandhi-criticized-opposition-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गालियां दे, बुरा कहे, मजे ले...हमें फर्क नहीं पड़ता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गालियां दे, बुरा कहे, मजे ले...हमें फर्क नहीं पड़ता'
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Thu, 12 Sep 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में भाजपा चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी की रैली के एक दिन बाद ही बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
राहुल ने सत्ता में फिर वापसी का दावा करते हुए गरीबों व आदिवासियों के हक की बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी के सपनों को साकार करने के लिए वह अपने निजी सपनों को कुचलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
राहुल ने कहा, 'कोई गालियां दे, गलत बोले, बुरा कहे और मजे ले, लेकिन हमें फर्क नहीं पड़ता।'
राहुल ने कहा कि यह सही नहीं है कि दिल्ली में बैठे लोग गरीबों के लिए कानून बनाएं। कांग्रेस की सोच है कि गरीब खुद अपने लिए कानून बनाने की प्रक्रिया में शामिल हों।
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि हिंदुस्तान एक गुलदस्ता हैं, जिसमें हर एक फूल दिखाई दे। चाहे वो किसी भी मजहब का हो, किसी वर्ग का हो, उसकी आवाज सुनी जानी चाहिए।
उन्होंने गरीबों के सपने में शामिल होकर दिल्ली के ताज पर कब्जा बरकरार रहने का दावा किया। कांग्रेस की आदिवासी किसान रैली में राहुल के संबोधन के साथ ही राज्य में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हुई।
राहुल ने कहा कि हम गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए कांग्रेस कहीं जाने वाली नहीं है। सरकार फिर गरीब की बनेगी।
लोगों की भूख मिटनी चाहिए, जब तक खाना नहीं मिलेगा देश आगे नहीं जाएगा। गरीबों के पसीने से ही देश आगे बढ़ रहा है।
पूरी रोटी खाइए, कांग्रेस की सरकार लाइए
राहुल ने कहा कि आधी रोटी खाएंगे, कांग्रेस को लाएंगे अब पुराना नारा हो गया है। भोजन का अधिकार, रोजगार गारंटी योजना शुरू होने के बाद अब नया नारा है... पूरी रोटी खाएंगे, कांग्रेस को लाएंगे। उन्होंने कहा कि अब नया नारा ही चलेगा।
केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास ने राहुल के संबोधन से पहले आधी रोटी वाला नारा लगवाया था।