फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ragging In Bharatpur Medical College 3 Senior Students Woke Up Junior says Abuse Each Other

Bharatpur: मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों से रैगिंग, रात को सीनियर छात्रों ने जगाया, कहा- एक-दूसरे को गाली दो

Sat, 22 Jul 2023 05:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jul 2023 05:46 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुभाष बंसल ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। ये रैगिंग से जुड़ा हुआ मामला नहीं है, छात्रों का आपसी विवाद था। 

विज्ञापन
Ragging In Bharatpur Medical College 3 Senior Students Woke Up Junior says Abuse Each Other
भरतपुर मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग करने का मामला सामने आया है। शुक्रवर देर रात 2 बजे 3 सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को जगाया और उनसे कहा कि एक-दूसरे को गाली दो। बताया जा रहा है कि छात्रों के मना करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। 40 जुनियर्स के साथ रैगिंग और मारपीट की बात समाने आई है।  

विज्ञापन


शनिवार सुबह पीड़िता जूनियर स्टूडेंट्स ने नेशनल मेडिकल काउंसिल को इसकी ऑनलाइन  शिकायत की है। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। मेडिकल कॉलेज सूत्रों की मानें तो रैगिंग करने छात्रों के परिजनों को भी बुलाया गया है। हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि  रात को छात्रों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। बाद मामले को सुलझा लिया गया। 
विज्ञापन


बतादें कि इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले सामने आए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुभाष बंसल ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। साथ ही एक बैठक भी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ये रैगिंग से जुड़ा मामला नहीं है। छात्रों का आपसी विवाद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed