{"_id":"432375a8-9de0-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"rage-due-to-bike-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को लेकर मचा बवाल, पत्थर फेकें, लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक को लेकर मचा बवाल, पत्थर फेकें, लगाई आग
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Apr 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सांगनेर कस्बे में मोटरसाइकिल खड़ी करने की बात पर हुई कहासुनी बड़ी झड़प में बदल गई। इसके चलते दो समुदायों के बीच ठन गई और करीब तीन घंटे तक पत्थर और 10 हजार शराब की बोतलें फेंकी गई। यहां तक कि एक कागज फैक्ट्री में आग भी लगा दी गई।
विज्ञापन
इस उपद्रव के बीच पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ सहित दो दर्ज से अधिक जवान घायल हो गए। लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने 400 से अधिक स्टम्ट सेल (आवाज करने वाले पटाखे) और आंसू गैस के गोले छोड़े।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गुरूवार को खटीक मोहल्ले में आनन्दीलाल की पत्नी गुल्ली देवी की मौत हो गई थी। मोहल्ले की अधिकतर लोग उसके अंतिम संस्कार में गए थे।
इसी दौरान श्यामलाल खटीक के मकान के पास खड़ी एक कार के बगल में मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर आशीष की वहां बैठे कागजी मोहल्ले के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। ये युवक अपने मोहल्ले में जाकर अन्य युवकों को इकट्ठा कर खटीक मोहल्ले में झगड़ने पहुंच गए।
विज्ञापन
ऐसे में दोनों मोहल्लों के बीच झड़प तेज हो गई। कागजी मोहल्ले के तीन दर्जन से अधिक युवकों ने खटीक मोहल्ले में घरों में घुस तोड़फोड़, लूटपाट की, महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट की गई। इसके जवाब में खटीक मोहल्ले के लोगों ने पथराव कर उपद्रवियों को भागने की कोशिश की। उपद्रवियों ने एक कागज फैक्ट्री में आग लगा दी।
हिंसा को काबू करने मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने के लिए माइक पर कई बार चेतावनी दी। तीन घंटे तक उपद्रवियों और पुलिस के बीच कई बार रूक-रूककर पथराव हुआ।
कुछ युवक सड़क पर पुलिस के सामने थे तो कुछ छतों पर खड़े होकर पत्थर व बोतलें फेंक रहे थे। इस दौरान शराब की 10,000 खाली बोतल बरसाई गईं।
इस दौरान क्षेत्र में गोली चलने की अफवाह भी फैली। इसकी सूचना डीजीपी तक जा पहुंची। हुआ ये था कि पुलिस ने हवा में आवाज कर लोगों को डराने के लिए करीब 400 स्टम्ट सैल चलाए थे।
आवाज सुनकर उपद्रवियों को लगा कि पुलिस ने गोली चला दी। इसके बाद ही वे डरकर भागे। देर रात तक ग्यारह मामले दर्ज हुए, जिनमें एक पुलिस ने कराया था।