फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PWD employee hanged himself in Bundi Rajasthan

राजस्थान: रुपए के लेनदेन से परेशान पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ सहायक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 09 Feb 2022 08:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Feb 2022 08:40 PM IST
सार

मृतक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, इसमें कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
PWD employee hanged himself in Bundi Rajasthan
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जिले में रुपयों के लेनदेन को लेकर तनाव में चल रहे पीडब्ल्यूडी के एक कनिष्ठ सहायक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा है, इसमे कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन


टोंक एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि लोकेश पुत्र लडडु लाल मीणा (27) हिंडोली जिला बूंदी में पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत थे। वे अपने परिवार के साथ रानीपुरा थाना नगरफोर्ट में रहते थे। मंगलवार को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  एसपी ने बताया कि एक सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा है। वहीं मृतक के पिता ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। प्राथमिमी जांच में रुपए के लेनदेन को लेकर युवक के तनाव में होने की बात सामने आई है।  पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed