फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Public beat up a child tied to a tree after plucking guava video viral police registered case

अमरूद तोड़ने पर पेड़ से बांध कर बच्चे को पीटा, वीडियो वायरल होने के पर पुलिस ने मामला किया दर्ज

Wed, 11 Dec 2019 05:23 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 Dec 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Public beat up a child tied to a tree after plucking guava video viral police registered case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एक बच्चे को छोटी सी बात पर पेड़ से बांध कर पीटने का मामला सामने आया है। घटना राजस्थान के दौसा जिले की है जहां एक बच्चे को पेड़ से अमरूद तोड़ने पर स्थानीय लोगों ने पेड़ से बांध कर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमरूद तोड़ने पर खेत मालिक द्वारा एक बच्चे को पेड़ से बांधकर कथित रूप से प्रताड़ित करने का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। इस संबंध में जिले के लालसोट पुलिस थाना ने संज्ञान लेते हुए खेत मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने भी इस संबंध में दौसा जिला प्रशासन और पुलिस से घटना की वास्तविक रिपोर्ट मांगी है। दौसा पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कृष्णिया ने बुधवार को बताया कि 5-6 साल के एक बच्चे ने एक खेत से अमरूद तोड़ लिया था। खेत मालिक ने उसे पकड़कर प्रताड़ित किया। इसका एक वीडियो वायरल हो गया। हमने मामले की जांच की और पाया कि घटना लालसोट पुलिस थाना क्षेत्र के पंचोटा की ढाणी में घटित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालसोट थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने मासूम को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। वीडियो में खेत मालिक बालक को एक पेड़ से बांधता दिख रहा है। वहीं खेत मालिक की पत्नी और अन्य लोग बच्चे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed