फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Prostitution in Bhilwara, daughters deal on stamp paper

Bhilwara: कर्ज चुकाने के लिए पिता ने किया सौदा, रातभर चीखती रही पर किसी ने नहीं सुनी, पीड़िता ने बताई आपबीती

Fri, 28 Jul 2023 07:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Jul 2023 07:03 PM IST
सार

शादी के बाद ससुराल जाने से मना किया तो पंचायत ने नौ लाख रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना चुकाने के लिए पिता ने आरोपियों से कर्ज लिया और फिर 12 साल की उम्र में उसका सौदा कर दिया।

विज्ञापन
Prostitution in Bhilwara, daughters deal on stamp paper
स्टांप पेपर पर हो रहा बेटियों का सौदा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भीलवाड़ा में देह व्यापार में धकेली गई बेटी के परिजन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुए। पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से देह व्यापार करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ये भयानक और दर्द भरी आपबीती भीलवाड़ा से 80 किमी दूर काछोला की रहने वाली 17 साल की सुंदरी (बदला हुआ नाम) की है। सुंदरी अपने परिजनों और समाज के कुछ लोगों के साथ एसपी आदर्श सिद्धू के सामने पेश हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि सुंदरी ने सुई गांव के रहने वाले महेंद्र पुत्र सीताराम कंजर, कमल पुत्र बन्ना कंजर, कालू कंजर, बाकरा निवासी बटनिया पुत्र माना नट, टोंक जयसिंहपुरा निवासी सुधेश पुत्र गोपाल नट, सम्मा पत्नी गोपाल नट और प्रियंका पुत्री गोपाल नट के खिलाफ शिकायत दी है। देह व्यापार में धकेलने वाले दलालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मैं बाहर निकलना चाहती हूं
सुंदरी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया कि जब वो छह साल की थी तब उसके मां-बाप ने शादी करवा दी। दो साल बाद ससुराल भेजने की तैयारी कर दी। मैं रोई और ससुराल जाने से मना कर दिया। इसके बाद समाज की पंचायत बैठी और हम पर 9 लाख का जुर्माना लगा दिया। उसे चुकाने के लिए मेरे बाप ने मुझे 12 साल की उम्र में दलालों को बेच दिया। दलालों ने पहली बार मुझे 12 साल की उम्र में ही एक लाख रुपये लेकर एक ग्राहक को सौंप दिया। दर्द में रातभर चिल्लाती रही, लेकिन मेरी सुनने वाला कोई नहीं था। इसके बाद ऐसी हैवानियत मेरे साथ हमेशा होने लगी। 15 साल की उम्र में मां बन गई। अभी मेरी उम्र 17 साल है और दलाल मुझे आगे बेचना चाहते हैं। मैं इससे बाहर निकलना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों से पिता ने लिया था कर्ज 
पीड़िता का कहना है कि आरोपियों से उसके पिता ने नौ लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज लिया था। कर्ज नहीं उतार पाने पर आरोपियों ने पिता से एक स्टांप पेपर पर साइन करवाया, जिसमें मुझे बेचे जाने की बात लिखी थी। आरोपी जबरन मुझे घर से ले गए, तब उम्र 12 साल की थी। एक लाख रुपये लेकर किसी को बेच दिया गया। फिर ज्यादती की गई। जब गर्भवती हो गई, तब दलालों ने कहा कि लड़की हुई तो वह उसे पांच लाख रुपये में आगे बेचेंगे, लेकिन मेरे लड़का हो गया। दलालों ने मुझे बुरी तरह पीटा और फिर से देह व्यापार में लगा दिया। चार महीने पहले जैसे-तैसे भागकर अपने पिता के घर आई। अब दलाल मुझे फिर से ले जाने के लिए मेरे परिवार को परेशान कर रहे हैं।

गरीब परिवार को उधार रुपये देकर फंसाता है गिरोह
अखिल राजस्थान कंजर समाज के प्रदेश अध्यक्ष ग्यारसी लाल गोगावत ने बताया कि भीलवाड़ा जिले से पहले भी बेटियों के बेचने के मामले आए हैं। प्रदेश और केंद्र, दोनों सरकारों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। पुलिस का भी सकारात्मक सहयोग नहीं रहा। समाज के पंचों का गिरोह बना हुआ है। वह लड़कियों को खरीदने और बेचने का काम करते हैं। ये गिरोह गरीब परिवार को उधार रुपये देकर फंसाते हैं। ज्यादा पैसा उधार होने के बाद स्टांप पर लिखवाकर बेटियों को खरीद लेते हैं। इन बेटियों को टोंक, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों और अन्य प्रदेशों में देह व्यापार के लिए भेज दिया जाता है।


पहले भी सामने आ चुके मामले
भीलवाड़ा में पहले भी स्टांप पर बेटियों को बेचने के मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी स्टांप पर बेची जा रहीं बेटियों पर संज्ञान लेते हुए एक्शन लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed