फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Prostitution exposed in Nagaur police arrested six people including two girls

Sex Racket: नागौर में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस ने दो युवतियों सहित छह लोगों को किया गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2022 05:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 07 Jun 2022 05:53 PM IST
सार

नागौर पुलिस ने शहर में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। आरोपी दूसरे राज्याें से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार कर रहा था। 

विज्ञापन
Prostitution exposed in Nagaur police arrested six people including two girls
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागौर की बड़ी खाटू थाना पुलिस ने छापरी की ढाणी में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। मंगलवार को पुलिस ने एक घर से दो लड़कियों और चार लड़कों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छापरी की ढाणी के एक मकान में देह व्यापार चलने की लगातार सूचना मिल रही थी। यह मकान घासीराम उर्फ घेवर राम गुर्जर का है। मकान में बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार चलाया जा रहा था। मंगलवार को पुलिस की टीम ने एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर घर के अंदर भेजा। इस दौरान वहां सेक्स एक्टिविटीज चल रही थी। पुलिसकर्मी की सूचना पर टीम ने छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस ने तमन्ना शेख निवासी सूरत( 26), मीनाज (24) निवासी मुंबई, इस्माइल (38)  पुत्र पीर मोहम्मद निवासी छोटी खाटू, मनोज कुमार (30) पुत्र सुरजा राम मेघवाल और रामेश्वर लाल (27) पुत्र भंवरलाल मेघवाल को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मकाम में गुजराज, पश्चिम बंगाल और मुंबई से लड़कियां लाकर देह व्यापार करवाया जा रहा था। टीम ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। वहीं मकान मालिक घासीराम उर्फ घेवर राम गुर्जर फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed