फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Private bus rams into passenger waiting room in Nathdwara, three passengers killed, nine injured

Rajsamand News: नाथद्वारा में पैसेंजर वेटिंग रूम में घुसी प्राइवेट बस, तीन यात्रियों की मौत, नौ घायल

Sun, 30 Apr 2023 12:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 30 Apr 2023 12:51 PM IST
सार

राजसमंद पुलिस उपाधीक्षक बेनी प्रसाद मीणा ने जानकारी दी कि बस के आगे एक वाहन चल रहा था। उसने ब्रेक लगाए तो पीछे चल रही तेद रफ्तार बस के ड्राइवर ने वाहन से एक्सीडेंट को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस लाल मादड़ी के पैसेंजर वेटिंग रूम की बिल्डिंग से जा टकराई।

विज्ञापन
Private bus rams into passenger waiting room in Nathdwara, three passengers killed, nine injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के राजसमंद के नाथद्वारा में एक प्राइवेट ट्रैवल एजेंसी की वीडियो कोच बस शनिवार देर रात करीब दस बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस अहमदाबाद से चूरू जा रही थी। इस हादसे में तीन बस यात्रियों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। एक यात्री की हालत गंभीर है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन


नाथद्वारा पुलिस के अनुसार, दुर्घटना लाल मादड़ी इलाके में हुई। राजसमंद पुलिस उपाधीक्षक बेनी प्रसाद मीणा ने जानकारी दी कि बस के आगे एक वाहन चल रहा था। उसने ब्रेक लगाए तो पीछे चल रही तेद रफ्तार बस के ड्राइवर ने वाहन से एक्सीडेंट को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस लाल मादड़ी के पैसेंजर वेटिंग रूम की बिल्डिंग से जा टकराई। इससे बस में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



बचाव और राहत के लिए ली गई क्रेन की मदद

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि लाल मादड़ी यात्री प्रतीक्षालय से बस टकराने के बाद बचाव व राहत के लिए जेसीबी और हाइड्रो क्रेन की मदद लेनी पड़ी। तब जाकर बस को वेटिंग रूम से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर राजसमंद पुलिस उप अधीक्षक बेनी प्रसाद मीणा, एएसपी शिव लाल बैरवा, नाथद्वारा पुलिस थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित, देलवाड़ा पुलिस थानाधिकारी उदय लाल सहित अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे लोगों का रेस्क्यू करवाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नाथद्वारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एंबुलेंस बुलाकर मृतकों को भी नाथद्वारा हॉस्पिटल की मुर्दाघर में रखवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed