{"_id":"62dfdb187cf1673ff31efd0e","slug":"prisoner-dies-under-suspicious-circumstances-churu-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद कैदी की मौत, बाथरुम में लटका मिला शव, परिजन बोले- बेटे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद कैदी की मौत, बाथरुम में लटका मिला शव, परिजन बोले- बेटे को मार डाला
Tue, 26 Jul 2022 05:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 26 Jul 2022 05:46 PM IST
सार
कैदी के परिजनों का कहना है कि उसने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की चूरू जेल में पोक्सो केस में बंद आरोपी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव बैरक के टॉयलेट में पानी के पाइप से लटका हुआ मिला। सोमवार देर रात जेल प्रशासन बंदी को डीबी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कैदी के बैरक का निरीक्षण किया है। उसके साथ रहने वाले अन्य कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरदारशहर के वार्ड 25 का रहने वाला छगनलाल शर्मा पोक्सो केस में मई महीने से जेल में बंद था। सोमवार देर रात बैरक नंबर 6 में अचानक चीख पुकार होने लगी। सुरक्षा में तैनात जवान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बाथरुम में छगनलाल शर्मा का शव पाइप से लटका हुआ था। बंदियों की मदद से शव नीचे उतारकर जेल प्रशासन डीबी हॉस्पिटल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
जेल की 6 नंबर बैरक में 30 से 35 बंदियों को रखा गया है। सोमवार को सभी खाना खाने के बाद सोए थे। देर रात एक कैदी टॉयलेट जाने के लिए उठा तो उसने छगनलाल शर्मा शव बाथरुम में पाइप से लटका देखा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य कैदी और जेल के जवान मौके पर पहुंचे। जेल प्रशासन ने छगनलाल की मौत की सूचना परिजनों को दी तो घर में मातम का माहौल पसर गया। परिवार वालों का आरोप है कि जेल में उनके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन