फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Presidential candidate Draupadi Murmu will come to Jaipur to meet MP and MLA

Rajasthan: जयपुर आएंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, सांसद-विधायकों से करेंगी मुलाकात

Tue, 05 Jul 2022 11:57 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 05 Jul 2022 11:57 AM IST
सार

गुलाबचंद काटिरया ने जानकारी दी कि द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर आएंगी। उनका सभी सांसद और विधायकों से व्यक्तिगत मिलने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
Presidential candidate Draupadi Murmu will come to Jaipur to meet MP and MLA
Draupadi Murmu - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर आएंगी। वे यहां भाजपा सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी और समर्थन की अपील करेंगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मुर्मू के आने पर भाजपा के सभी विधायकों और सांसदों को जयपुर पहुंचने को कहा है।

विज्ञापन


कटारिया ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों से 12 जुलाई को सुबह 10 बजे तक जयपुर पहुंचने का आग्रह किया है। इसी दिन सांसदों-विधायकों की संयुक्त बैठक भी रखी गई है। बैठक का स्थान और समय अलग से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन




राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा भी सोमवार को जयपुर आने वाले थे लेकिन उनका दौरा ऐन वक्त पर स्थगित हो गया। कहा जा रहा है कि उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसकी वजह से वो नहीं आ पाएंगे। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम के तहत 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed