फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   President Murmu will inaugurate National Culture Festival in Bikaner

Bikaner: राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 14वें संस्करण का उद्घाटन आज, नगाड़ा बजाकर शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति

Mon, 27 Feb 2023 11:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 27 Feb 2023 11:55 AM IST
सार

बीकानेर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 14वें संस्करण का उद्घाटन करने पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
President Murmu will inaugurate National Culture Festival in Bikaner
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजस्थान में पहली बार बीकानेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 14वें संस्करण का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 01:55 बजे राष्ट्रपति भवन से रवाना होकर दोपहर 02:10 बजे पालम हवाई अड्डे पहुंचेंगी। वहां से दोपहर 02:20 बजे बीकानेर के नाल एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होंगी एवं दोपहर 03:25 बजे नाल एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगी। राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल डॉ. करणी सिंह स्टेडियम दोपहर 3:50 पर पहुंचेंगी जहां उनका ढोल एवं नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन


4:02 पर राष्ट्रपति क्राफ्ट आंगन एवं कूजिन एरिया का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति राजस्थान में पहली बार बीकानेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 14वें संस्करण का नगाड़ा बजाकर उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के कला और संस्कृति मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला, नगर निगम बीकानेर की मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित सहित मैदान में गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed