फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   President Election 2022 opposition candidate Yashwant Sinha will come to Jaipur today

President Election 2022: विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज आएंगे जयपुर, कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक

Mon, 11 Jul 2022 10:35 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 11 Jul 2022 10:35 AM IST
सार

यशवंत सिन्हा सोमवार शाम को सभी कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
President Election 2022 opposition candidate Yashwant Sinha will come to Jaipur today
यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सोमवार को जयपुर आएंगे। सिन्हा शाम 5:30 बजे जयपुर के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यशवंत सिन्हा दोपहर 3:45 पर स्पेशल विमान से जयपुर पहुंचेंगे, जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के प्रमुख नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद सिन्हा निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यहीं यशवंत सिन्हा कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित सभी विधायकों से मुलकात करेंगे। इस दौरान वे विधायकों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने सोमवार शाम छह बजे कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित विधायकों की विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। बता दें, इससे पहले पांच जुलाई को भी यशवंत सिन्हा का जयपुर आने का कार्यक्रम बना था, लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उस समय उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed