फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   President Election 2022 NDA Presidential candidate Draupadi Murmu to visit Jaipur today

Rajasthan: एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज जयपुर दौरे पर, भाजपा विधायक-सांसद के साथ करेंगी बैठक

Wed, 13 Jul 2022 12:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 13 Jul 2022 12:31 PM IST
सार

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भाजपा सांसदों-विधायकों और आदिवासी समाज के नेताओं के साथ चाय पर चर्चा करेंगी। साथ ही वे भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगी।

विज्ञापन
President Election 2022 NDA Presidential candidate Draupadi Murmu to visit Jaipur today
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बुधवार को राजस्थान आएंगी। जयपुर में मुर्मू का आदिवासी संस्कृति और राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया जाएगा। बुधवार सुबह आठ बजे होटल क्लार्क्स आमेर में भाजपा सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के नेताओं के साथ उनकी चाय पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब सवा 10 बजे होटल पहुंचेंगी। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सभी सांसद-विधायकों और पार्टी नेताओं को सुबह होटल क्लार्क्स आमेर पहुंचने को कहा है। कटारिया ने इसके लिए विधायक दल के सभी सदस्यों को पत्र भी भेजा है। 

विज्ञापन



राष्ट्रपति चुनाव से पहले द्रौपदी मुर्मू अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। नेता प्रतिपक्ष कटारिया और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सभी सांसद-विधायकों से मुर्मू को वोट की अपील करेंगे। मुर्मू के साथ भाजपा नेताओं की वाहन रैली निकलेगी। पूरे रास्ते फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजस्थान में भाजपा ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को इलेक्शन एजेंट बनाया है। इसके साथ ही जोगेश्वर गर्ग को समन्वयक और विधायक रामलाल शर्मा को सह समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed