फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   praying on cross border for Jaswant Singh

पाकिस्तान से भी मांगी जा रही जसवंत के लिए दुआएं

Fri, 08 Aug 2014 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 08 Aug 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
praying on cross border for Jaswant Singh

बॉर्डर पार से भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं।

विज्ञापन


भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी कई लोग जसवंत सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और वे देशवासियों की तरह ही जसवंत सिंह के जीने की दुआएं मांग रहे हैं।

राजस्थान सीमा से सटे पाकिस्तान में जसवंत सिंह की खास रिश्तेदारियां हैं और वे उनके स्वास्थ्य को लेकर सिंह के परिजनों से लगातार सम्पर्क में हैं। वे कुशलक्षेम पूछ रहे हैं और जसवंत सिंह के पुत्रों और अन्य परिजनों को ढांढस भी बंधा रहे हैं।

पाकिस्तान से पूछा जा रहा हाल

praying on cross border for Jaswant Singh

पाकिस्तान में भी सभी उम्मीद से उस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें जसवंत सिंह के पूरी तरह से स्वस्थ होने की खबर आएगी।

जानकारी के तहत जसवंत सिंह के पुत्र भाजपा से विधायक मानवेन्द्र सिंह के ससुराल पक्ष की रिश्तेदारियां सीमा पार हैं।

मानवेन्द्र सिंह के बुआ ससुर राणा हमीर सिंह पाकिस्तान के बड़े नेता हैं। उनकी साली की शादी पाकिस्तान में हुई है।

साथ ही, भाई रिश्तेदारों की शादियां भी वहीं हुई हैं। वे जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की बराबर जानकारियां ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा मारवाड़ चिंता में

praying on cross border for Jaswant Singh

इधर, राजस्थान के मारवाड़ हिस्से में स्थित शहर-गांव के हर नुक्कड़ पर जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की चर्चाएं हो रह हैं। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर एवं आस-पास के क्षेत्रों में उनका खासा प्रभाव है।

जसवंत सिंह का पुराना मकान गांव बाड़मेर के नजदीक बालोतरा के जसोल में स्थित हैं। जसवंत सिंह और मानवेन्द्र सिंह यहां भी साल में दो-तीन बार जरूर आते थे।

इस कारण यहां के गांववासियों का भी उनसे विशेष लगाव है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed