फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   postmortem done on road due to lack of postmortem house in badmer

...जब डॉक्टरों ने बीच सड़क पर कर दिया दो महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम

Thu, 27 Sep 2018 07:31 PM IST
भाषा, बाड़मेर
भाषा, बाड़मेर Updated Thu, 27 Sep 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
postmortem done on road due to lack of postmortem house in badmer

राजस्थान में बाड़मेर जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुर्दाघर न होने के चलते दो महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम बीच सड़क पर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर प्रशासन ने जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने यह कदम मानवीय आधार पर उठाया था। 

विज्ञापन


बाड़मेर जिले के तामलोर गांव में मंगलवार को दो महिलाएं करंट की चपेट में आ गई थीं। माया कंवर (30) छत पर कपड़े सुखा रही थी। तभी लोहे के तार में करंट आ गया, जिसकी चपेट में माया आ गई। माया को बचाने की कोशिश में उसकी सास राजू देवी भी करंट की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं, माया का पति घायल हो गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं के शवों को मंगलवार को गडरा रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखा गया था। बुधवार देर शाम मुर्दाघर के अभाव में दोनों शवों का पोस्टमार्टम खुले में सड़क पर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बाड़मेर के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने कहा कि गडरा रोड और बाड़मेर के बीच सौ किलोमीटर की दूरी में कहीं भी मुर्दाघर नहीं है। ऐसे में पुलिस और परिजनों के आग्रह पर मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पोस्टमार्टम किया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया था। 


हालांकि स्थानीय ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग के इस दावे को सही नहीं बता रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर पोस्टमार्टम का यह कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर ही इस तरह से पोस्टमार्टम किए जाते हैं। मामले में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed