फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Political: PM modi Rajasthan Abu road visit on 10 may, Bjp will start Election campaign

Political: पीएम मोदी अब 10 मई को आएंगे आबूरोड, बड़ी जनसभा को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगे

Fri, 05 May 2023 01:06 AM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 01:06 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी का 12 मई की जगह अब 10 मई को ही आबूरोड आने का कार्यक्रम संशोधित हुआ है। पीएम बड़ी जनसभा को भी संबोधित कर आदिवासी क्षेत्र में बड़ा सियासी मैसेज देंगे। मोदी के इस दौरे को चुनावी रणभेरी बजाने और शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है।
 

विज्ञापन
Political: PM modi Rajasthan Abu road visit on 10 may, Bjp will start Election campaign
पीएम मोदी अब 10 मई को आएंगे आबूरोड, बड़ी जनसभा को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगे - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी अब 12 मई की जगह दो दिन पहले 10 मई को राजस्थान के आबूरोड पर दौरा और जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएमओ से मोदी के प्रस्तावित राजस्थान दौरे के कार्यक्रम में संशोधन कर फेरबदल किया गया है। इसके बाद प्रदेश भाजपा ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।  भाजपा पदाधिकारियों के बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। बैठक में प्रचार-प्रसार, अलग-अलग व्यवस्थाएं, स्वागत की तैयारियों, वर्क प्लान, मुद्दों पर विचार विमर्श तेज़ हो गया है। 
विज्ञापन


भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारियां

गुरुवार को आबूरोड के मानपुर स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के ज्ञानदीप में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रभारी मदन राठौड़, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद देवजी पटेल, जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, विधायक जगसीराम कोली, आबू-पिंडवाड़ा विधायक, जिला प्रमुख समेत मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को अलग- अलग जिम्मेदारियां और दायित्व सौंपे गए। मोदी के दौरे के प्रचार-प्रसार, सभा में ज़्यादा से ज़्यादा लोग जुटाने, पार्टी कार्यकर्ताओं को सभा में लाने के टास्क दिए गए। सांसद देवजी पटेल और भाजपा पदाधिकारियों ने मानपुर हवाई पट्टी पहुंचकर सभा स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


आबू रोड पर मानपुर हवाई पट्टी के पास जनसभा करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आबूरोड़ के मानपुर हवाई पट्टी के पास जनसभा को सम्बोधित करेंगे।  जनसभा में सिरोही, जालोर, पाली विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुचेंगे। प्रदेश में  इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। इस कारण प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी अहम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपी जोशी के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पीएम का राजस्थान दौरा

राजस्थान में सतीश पूनिया की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सीपी जोशी के कुर्सी संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान आ रहे हैं। ऐसे में जोशी पर परफॉर्मेंस दिखाने का भी प्रेशर है। पीएम मोदी के दौरे, स्वागत और सभा के कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्थित रूप देकर ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने पर उनका फोकस है। इसलिए जोशी ने पार्टी संगठन स्तर पर नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 


क्षेत्र में बीजेपी मजबूत होगी- देवजी पटेल

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हुए बदलाव को लेकर जालौर- सिरोही सांसद देवजी पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन स्वागत से लेकर सभा तक की तमाम तैयारियां की गई हैं। जिसकी विस्तृत रूपरेखा बनाई गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बहुत उत्साह है। राजस्थान में बीजेपी के तमाम पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता,केंद्रीय मंत्री और सांसद पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में मौजूद रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के इस दौरे से क्षेत्र में बीजेपी और मजबूत होगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed