{"_id":"188e62dfd824ce9ca1feb565336e668b","slug":"police-refused-to-grant-reprieve-asaram-bapu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम को मोहलत देने से पुलिस का इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम को मोहलत देने से पुलिस का इंकार
जयपुर/ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के मामले में फंसे आसाराम को जोधपुर पुलिस ने हाजिर होने के लिए किसी तरह की मोहलत देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
अब आसाराम को शुक्रवार को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आसाराम ने 31 अगस्त तक व्यस्तता का हवाला देते हुए मोहलत मांगी थी, जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया। पुलिस टीम ने मंगलवार को इंदौर पहुंचकर आसाराम को समन सौंपा था।
इसी मामले में आरोपी आसाराम के प्रमुख सेवक शिवा और छिंदवाड़ा स्थित हॉस्टल वार्डन शिल्पी बृहस्पतिवार को जोधपुर पुलिस के समक्ष हाजिर हो सकते हैं।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में जोधपुर पुलिस ने कहा है कि पीड़िता के बयान और आरोपों को लेकर जो साक्ष्य मिले हैं, वह सही हैं।
संसद में मामला उठने के बाद इसकी रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट में एफआईआर कॉपी, मेडिकल जांच, अन्य आरोपियों से पूछताछ, समन कॉपी और अब तक हुई पुलिस कार्रवाई का ब्योरा दर्ज है।
विज्ञापन