फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police raid in Udaipur Central Jail, six mobile phones recovered

Udaipur: सेंट्रल जेल में पुलिस का छापा, कैदियों ने टॉयलेट में बहा दिए मोबाइल फोन, टीम ने पाइप तोड़कर निकाले

Tue, 14 Feb 2023 10:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 14 Feb 2023 10:08 AM IST
सार

उदयपुर जिला पुलिस ने सेंट्रल जेल में अचानक छापेमारी कर तलाशी में छह मोबाइल फोन और अन्य कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं। पुलिस की भनक लगते ही कैदियों ने अपने मोबाइल टॉयलेट में बहा दिए थे।

विज्ञापन
Police raid in Udaipur Central Jail, six mobile phones recovered
जेल में मिले फोन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान की जेलों में बंद कैदियों के पास मोबाइल फोन और संदिग्ध वस्तुएं मिलना जारी हैं। जेल से अपराध का नेटवर्क कई शातिर अपराधी चला रहे हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर जब उदयपुर जिला पुलिस ने सेंट्रल जेल में अचानक छापेमारी कर तलाशी ली, तो जेल में छह मोबाइल और अन्य कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं हैं। पुलिस की भनक लगते ही कैदियों ने अपने मोबाइल फोन टॉयलेट में बहा दिए थे।

विज्ञापन


सूचना मिली थी मोबाइल फोन की सूचना
पुलिस को मुखबिर से यह सूचना मिली कि सेन्ट्रल जेल उदयपुर के बैरक नम्बर 14 में बंद शातिर बदमाश दिलीप नाथ मोबाइल का इस्तेमाल करता है। वह कई दिन से अपने साथियों के साथ मोबाइल फोन से बात कर आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है। इस सूचना पर एसपी विकास शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध और अनुसंधान प्रकोष्ठ मनजीत सिंह, थानाधिकारी भुपालपुरा हनवंत सिंह सोढ़ा, थानाधिकारी अम्बामाता रवीन्द्र चारण, थानाधिकारी नाई श्याम सिंह रत्नू और थानाधिकारी सुखेर संजय शर्मा की एक विशेष टीम का गठन कर सेंट्रल जेल की आकस्मिक सर्च के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन


टॉयलेट पाइप को तोड़कर बरामद किए छह मोबाइल फोन
उप महानिरीक्षक जेल कैलाश त्रिवेदी के निर्देशन में विधिवत रूप से पुलिस टीम ने केंद्रीय कारागृह उदयपुर में तलाशी शुरू की। जेल में एंट्री करने के बाद बैरक नम्बर 14 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैरिक के रोशनदान की सलाखों के नीचे की तरफ 2 पेन ड्राइव, 3 लाइटर, काले रंग का 1 ईयरफोन, काले रंग का एक चार्जर, मोबाइल नम्बर लिखीं कुल 12 पर्चियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्फॉर्मेशन में यह सामने आया की बैरक नम्बर 14 के कुछ कैदियों ने चैकिंग से बचने के लिए कुछ मोबाइल बैरिक में बने टॉयलेट में बहा दिए हैं। इस बैरक के अन्दर बने टॉयलेट के अन्दर से बाहर की तरफ निकल रहे पाइप को तोड़कर उसकी तलाशी ली गई, तो कुल 06 मोबाइल फोन मिले। टीम ने इन्हें जब्त कर थाना सूरजपोल पर केस दर्ज करवाया है। केस में आगे की इन्वेस्टीगेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed