{"_id":"61ee496f0c8db567e474ca28","slug":"police-constable-arrested-for-smuggling-doda","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: डोडा तस्करी करते कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, 23 किलो डोडा, कट्टा और कार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: डोडा तस्करी करते कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, 23 किलो डोडा, कट्टा और कार जब्त
Mon, 24 Jan 2022 12:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:08 PM IST
सार
डोडा तस्करी की सूचना पर पुलिस ने कुड़ी जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी कर आरोपी की कार रोकी, तलाशी में मिला डोडा
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर पुलिस ने एक कॉन्स्टेबल को डोडा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार से 23 किलो डोडा और एक कट्टा भी बरामद किया गया है। तस्कर कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। बोरानाडा एसीपी जयप्रकाश अटल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस कमिश्नरेट का एक कॉन्स्टेबल अपनी कार में डोडा तस्करी कर ला रहा है। वह कुड़ी जाने वाले रास्ते से निकलेगा।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने गोरा होटल के पास नाकाबंदी की, यहां आते ही पुलिसकर्मियों ने आरोपी कॉन्स्टेबल की स्विफ्ट कार को रोका और तलाशी ली। इस दौरान कट्टा और डोडा बरामद किया गया। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने डोडा, कट्टा और कार को जब्त कर आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि पुलिसकर्मी के तस्करी में लिप्त होने की सूचना कमिश्नरेट को दी गई। डीसीपी हेड क्वार्टर ने उसे निलंबित कर दिया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन