{"_id":"623c3f708867d5473f31a005","slug":"police-confiscated-three-kg-ganja-in-barmer-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रिहायशी मकान से तीन किलो अवैध गांजा जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रिहायशी मकान से तीन किलो अवैध गांजा जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Thu, 24 Mar 2022 03:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 24 Mar 2022 03:22 PM IST
सार
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कोतवाली पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर शहर कोतवाली पुलिस ने शास्त्री नगर इलाके में स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश देकर तीन किलो अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान आरोप प्रकाश माली पुत्र अलसा राम को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह और सीओ आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपर विजन में बुधवार को कोतवाली थाना अधिकारी निम्ब सिंह ने टीम में साथ इस कार्रवाई की अंजाम दिया।
विज्ञापन
एसपी भार्गव ने बताया कि कोतवाली थाना अधिकारी निम्ब सिंह को मुखबिर से मिली सूचना पर टीम गठित कर शास्त्री नगर निवासी प्रकाश माली के मकान पर दबिश दी गई। मकान की तलाशी में मिले तीन किलो अवैध गांजा जब्त कर अभियुक्त प्रकाश माली को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन