{"_id":"64fae7fa46f87e7e350ab4f9","slug":"police-caught-two-poachers-who-hunted-deer-in-jaisalmer-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: हिरण का शिकार करने वाले दो शिकारियों को पुलिस ने पकड़ा, हिरण का बच्चा, मांस और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: हिरण का शिकार करने वाले दो शिकारियों को पुलिस ने पकड़ा, हिरण का बच्चा, मांस और हथियार बरामद
Fri, 08 Sep 2023 02:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 08 Sep 2023 02:53 PM IST
सार
शिकारी के घर की तलाशी के दौरान एक हिरण का दो साल का बच्चा भी बरामद हुआ। शिकारियों ने बताया कि वे इसको पालने के लिए लाए हैं।
विज्ञापन
शिकारियों से बरामद किया हिरण का बच्चा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर में हिरण का शिकार करने वाले दो शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकारियों के कब्जे से हिरण का एक जिंदा बच्चा और हिरण का मांस भी बरामद किया गया है। शिकारी को जैसलमेर के संतु राम की ढाणी से पकड़ा गया। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों शिकारी ठाकराराम भील और रमेश के घरों सहित अन्य जगहों की तलाशी शुरू की है। कोतवाली पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी सूचना दी है। वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
हिरण का मांस पकाने जा रहे थे दोनों
शिकारी कोतवाली थाना प्रभारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो शिकारी हिरण का मांस पकाने की तैयारी कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह टीम के साथ संतुराम की ढाणी में दबिश दी। इस दौरान दो शिकारी थाली में मांस लेकर उसको पकाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ा और घर की तलाशी ली।
विज्ञापन
हिरण का 2 साल का बच्चा भी बरामद
शिकारी के घर की तलाशी के दौरान एक हिरण का 2 साल का बच्चा भी बरामद हुआ। शिकारियों ने बताया कि वे इसको पालने के लिए लाए हैं। पुलिस ने हिरण के मांस के साथ दोनों को पकड़ा और वन विभाग को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
शिकारियों से हथियार भी बरामद
शिकारियों ठाकराराम भील और रमेश ने बताया कि जैसलमेर से 12 किमी दूर एक खेत में उन्होंने तारबंदी में फंसे हिरण को डंडे से मारा और छुरी से उसको काटा। मौके पर गई वन विभाग की टीम ने खेत से शिकार में उपयोग में ली गई छुरी आदि बरामद की। और एक गाड़ी बोलेरों भी बरामद की। वन विभाग ने हिरण का मांस, हिरण का 2 महीने का जिंदा बच्चा और हथियार आदि बरामद कर शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।