फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police caught smuggler who imported heroin from Pakistan in Barmer security agency-Punjab police will inquire

Barmer: पाकिस्तान से हीरोइन मंगवाने वाले तस्कर को पुलिस ने पकड़ा, सुरक्षा एजेंसी-पंजाब पुलिस भी करेगी पूछताछ

Wed, 03 May 2023 05:06 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 May 2023 05:06 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, पंजाब के भटिंडा में अक्टूबर 2022 को पुलिस ने 3 किलो हीरोइन पकड़ी थी। पूछताछ में सामने आया कि हीरोइन की यह खेप बाड़मेर के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई थी। मामले दो युवकों का नाम सामने आया था। उस समय पुलिस ने रामसर निवासी रामगिरी को तो गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Police caught smuggler who imported heroin from Pakistan in Barmer security agency-Punjab police will inquire
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाड़मेर पुलिस ने 6 महीने पहले पाकिस्तान से आई हीरोइन की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के पश्चिमी जिले बाड़मेर के सीमावर्ती इलाकों में हेरोइन तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। सुरक्षा एजेंसी बीएसएफ और स्थानीय पुलिस लगातार इनके नेटवर्क तोड़ने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बाड़मेर के सदर थाना पुलिस के अनुसार, अक्टूबर 2022 में पंजाब में पकड़ी गई 3 किलो हीरोइन के मामले में आरोपी फरार था। सुरक्षा एजेंसियां पंजाब पुलिस के साथ मिलकर आरोपी की तलाश कर रहीं थीं। मंगलवार को जानकारी मिली कि आरोपी गडरा रोड स्थित एक रिसोर्ट में है। सूचना मिलते ही टीम ने दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पंजाब में पकड़ी थी 3 किलो हीरोइन
जानकारी के अनुसार, पंजाब के भटिंडा में अक्टूबर 2022 को पुलिस ने 3 किलो हीरोइन पकड़ी थी। पूछताछ में सामने आया कि हीरोइन की यह खेप बाड़मेर के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई थी। मामले दो युवकों का नाम सामने आया था। उस समय पुलिस ने रामसर निवासी रामगिरी को तो गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन लाल सिंह फरार हो गया था। लेकिन मंगलवार को लालसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में बैठे तस्करों से जुड़े हैं तार
बाड़मेर के रहने वाले लालसिंह के तार सीमा पर बैठे पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े हैं। सीमा पार से आने वाली हीरोइन पंजाब के तस्करों तक पहुंचाने में इसकी अहम भूमिका है। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी बाड़मेर पुलिस ने पंजाब पुलिस को दे दी है, जिसके बाद बुधवार को पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसी साथ में आरोपी से पूछताछ करेंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed