{"_id":"623c87da7b8c1267b0022ae9","slug":"police-arrested-the-crook-who-was-rewarded-six-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: डकैती और बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में सात साल से फरार 6000 रुपये इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: डकैती और बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में सात साल से फरार 6000 रुपये इनामी गिरफ्तार
Thu, 24 Mar 2022 08:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 24 Mar 2022 08:31 PM IST
सार
डकैती और बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर छह हजार रुपए का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डकैती और बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में सात साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिशाद उर्फ साजिद पुत्र ईश्वरी उर्फ इब्राहिम मेव उत्तरप्रदेश में मथुरा का रहने वाला है। साइबर अपराध तकनीकी यूनिट की टीम ने डीग थाना इलाके से गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि जिले में वांछित अभियुक्तों की अधिक से अधिक धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को साइबर अपराध तकनीकी यूनिट के हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की रिशाद मेव अपने गांव हाथिया से कस्बा डीग आ रहा है। सूचना पर साइबर अपराध तकनीकी यूनिट टीम ने कस्बा डीग से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना नदबई पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
एसपी सिंह ने बताया कि आरोपी स्थाई वारंटी है। जिसके विरूद्ध साल 2014 में धारा 395 आईपीसी तथा धारा 343, 307 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हुए थे। जिसमें वह घटना के समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनके कार्यालय से 4000 रुपए एवं 2000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन