फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Narendra Modi Rajasthan visit will hold a big election rally in Ajmer on 31 May

Rajasthan: PM मोदी 31 मई को अजमेर में करेंगे बड़ी चुनावी जनसभा, गहलोत सरकार को भ्रष्टाचार-तुष्टीकरण पर घेरेंगे

Tue, 23 May 2023 08:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 May 2023 08:37 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को अजमेर में बड़ी जनसभा करेंगे। इस दौरान वे अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे और प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Rajasthan visit will hold a big election rally in Ajmer on 31 May
पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे राजस्थान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी जनता का समर्थन हासिल करने के लिए कई जनसभाएं कर रही है। इसी कड़ी में 31 मई को राजस्थान के अजमेर में पीएम मोदी बड़ी जनसभा कर अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे और प्रदेश में अपने मित्र अशोक गहलोत की सरकार को तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरेंगे।

विज्ञापन


राजस्थान बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को अजमेर में होने वाली जनसभा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी  हैं। अजमेर में जयपुर रोड पर कायड़ स्थल पर यह जनसभा होगी। 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे के साथ राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियां पार्टी ने शुरू कर दी हैं। मई महीने में प्रधानमंत्री की यह दूसरी राजस्थान यात्रा होगी। इससे पहले 10 मई को पीएम ने सिरोही जिले में आबूरोड और राजसमंद में जनसभाओं को संबोधित किया था।
विज्ञापन


 इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानगढ़ धाम, दौसा में जनसभाएं कर चुके हैं। कर्नाटक चुनाव हारने के बाद अब राजस्थान विधानसभा चुनाव पर बीजेपी का फोकस है। यहां कांग्रेस सरकार सत्ता में है और मोदी अपने मित्र गहलोत से सत्ता छीनकर बीजेपी राज स्थापित करना चाहते हैं। मित्र शब्द का इस्तेमाल इसलिए क्योंकि पीएम मोदी खुद लगातार राजस्थान की सभाओं में सीएम गहलोत को अपना मित्र बताते हुए ही भाषण की शुरुआत करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान का दिल अजमेर में पुष्कर सरोवर तीर्थ, ब्रह्मा मंदिर और ख़्वाजा की दरगाह
अजमेर को राजस्थान का दिल कहा जाता है । यह गंगा-जमुनी तहजीब है। एक और पुष्कर सरोवर और ब्रह्मा मंदिर है, तो वहीं दूसरी ओर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की विश्व प्रसिद्ध दरगाह भी यहीं पर मौजूद है।  किशनगढ़ की मार्बल मंडी से देश-दुनिया में संगमरमर यानी मार्बल पत्थर जाता है। मार्बल व्यापार का यह गढ़ है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी पुष्कर में मंदिर दर्शन और पूजा के बाद जनसभा कर सकते हैं। सामरिक दृष्टि से ही अजमेर महत्वपूर्ण है। नसीराबाद की सैन्य छावनी भी अजमेर में ही है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे भारत की तरक्की और भविष्य का विज़न भी पीएम जनसभा में बताएंगे।

भाजपा का राजस्थान में 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क कार्यक्रम, पीएम मोदी की रैली
पीएम मोदी का 9 साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर 31 मई को अजमेर में भव्य रैली होने जा रही है।  इसी साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए पीएम मोदी और बीजेपी के लिए ये रैली काफी महत्व रखती है।  भाजपा  राजस्थान में 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। जिसकी शुरुआत ही पीएम मोदी की रैली से होगी। महीने भर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान पार्टी रैलियां करेगी, संबंधित क्षेत्रों के विशिष्टजनों से मुलाकात करेगी और लाभार्थियों तक पहुंचेगी। घर-घर जनसम्पर्क कार्यक्रम, लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्धजन सम्मेलन भी इस दौरान आयोजित होंगे।

सचिन पायलट के बाद पीएम मोदी की नजर भी अजमेर पर आई
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के पिछले कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे और मौजूदा गहलोत सरकार में अजमेर RPSC से हुए पेपर लीक मुद्दे पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपनी ही सरकार को घेरने की शुरुआत अजमेर से जयपुर तक जन संघर्ष यात्रा निकालकर पहले ही कर चुके हैं। अजमेर को इसलिए भी बीजेपी ने पीएम की इस सभा के लिए चुना है, क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) यहीं पर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर भी यहां है। पेपर लीक और परीक्षा में नकल के मुद्दे पर यह दोनों संस्थाएं और इनकी परीक्षाएं पिछले दिनों काफी चर्चा में रही हैं। राजस्थान में बेरोजगारी का प्रतिशत टॉप राज्यों में है। इसलिए भी अजमेर में पीएम की जनसभा और संदेश बीजेपी के लिहाज से महत्व रखता है।

चुनाव में पीएम मोदी ही रहेंगे फेस, साथ में लोकसभा की भी तैयारियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी ना केवल राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, बल्कि साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जुट गए हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही चेहरा रहेंगे और उन्हीं के काम और उपलब्धियां बताकर बीजेपी जनता से वोट मांगेगी। पिछली वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां बीजेपी अपनी जनसभाओं में लंबे वक्त से नहीं गिना रही है। 

क्योंकि पार्टी की उच्च स्तर पर यह रणनीति बनी है कि पीएम मोदी और हिंदुत्व के एजेंडे को आगे रखकर चुनाव लड़ा जाए। खासकर उत्तर भारतीय राज्यों में पीएम मोदी के चेहरे का खासा असर चुनाव में पड़ता आया है। विधानसभा चुनाव में जीत से ही 2024 का माहौल तैयार होगा, यह बात भी बीजेपी अच्छे से जानती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी केंद्र सरकार की उपलब्धियां और पिछले 9 साल के कार्यकाल में किए गए कामों को हर जनसभा मे इन दिनों बता रहे हैं। केंद्र की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और नेता आगामी दिनों में घर-घर जाएंगे। 

किसान सम्मान निधि, जन धन योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, ओडीएफ, कोविड वैक्सीन, कश्मीर से धारा 370 हटाने, लाल चौक पर तिरंगा फहराने, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, विश्वभर में व्यापार को बढ़ावा, एक्सपोर्ट और प्रोडक्शन जैसी कई उपलब्धियां और जन कल्याणकारी योजनाओं  को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने जन-जन तक पहुंचाने का काम हाथ में लिया है।

7 जून को गहलोत सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी बीजेपी
पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के ठीक 1 सप्ताह बाद प्रदेश बीजेपी गहलोत सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। 7 जून को बीजेपी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगी। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। योजना भवन और सरकार में भ्रष्टाचार, भर्ती परीक्षाओं के पर्चे लीक, तुष्टिकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर जयपुर स्थित सचिवालय के सामने बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेशभर के बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पहले जेपी नड्डा को आना था अजमेर, लेकिन अब मोदी आएंगे
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पहले अजमेर आने का कार्यक्रम बन रहा था। लेकिन कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद अचानक कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया। अब पीएम नरेंद्र मोदी खुद जनसभा करेंगे। यह भी चर्चा थी कि पीएम मोदी सीकर में सभा कर सकते हैं। लेकिन कार्यक्रम में बदलाव कर पहले अजमेर की रैली और सभा की प्लानिंग की गई। माना जा रहा है इसके बाद बीकनेर और सीकर में पीएम के दौरे तय हो सकते हैं। मोदी का बीकानेर दौरा अप्रैल महीने से ही प्रस्तावित चल रहा है। बीकानेर में मोदी अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे के तहत राजस्थान के हिस्से का उदृघाटन करेंगे।  राजस्थान के हिस्से का 93 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बाकी काम भी तेजी से पूरा करवाया जा रहा है।


9 साल पूरे होने पर मोदी कई सौगातें भी दे सकते हैं-भगीरथ चौधरी
अजमेर सांसद भगीरथ चौधरी ने बताया कि "अजमेर में पीएम कई जनसभा का कार्यक्रम 31 मई को कायड़ विश्राम स्थली पर प्रस्तावित है। यहां जनसभा होगी। इस संबंध में बैठकें की जा रही हैं। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर मोदी कई सौगातें भी दे सकते हैं। इस दौरान लोर्कापण और कई शिलान्यास के कार्यक्रम भी हो सकते हैं। इससे पहले पीएम की रैली के लिए सीकर और अजमेर में से एक जगह का चुनाव किया जाना था और इसके लिए फिलहाल अजमेर को चुना गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed