फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Modi rally on Sunday in Alwar

मोदी रविवार को अलवर में करेंगे जनसभा, भाजपा को यहां लोकसभा उपचुनाव में मिली थी हार

Wed, 21 Nov 2018 09:36 PM IST
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Updated Wed, 21 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
PM Modi rally on Sunday in Alwar
pm modi rally - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अलवर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राज्य में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली जनसभा होगी। अलवर जिले में 11 विधानसभा सीटें हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बुधवार को कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की 25 नवंबर को प्रस्तावित सभा की तैयारियां जोरों पर है। जनसभा में सभी विधानसभा क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे।’’ 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इसी साल हुए लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को अलवर में हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह अजमेर सीट के उपचुनाव में भी भाजपा हारी थी। राज्य में मोदी की पिछली जनसभा छह अक्टूबर को अजमेर में थी। उसी दिन थोड़ी देर बाद आचार संहिता लागू हो गयी।
विज्ञापन


वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अलवर जिले की 11 में नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके एक विधायक धर्मपाल चौधरी का इस साल अप्रैल में निधन हो गया था और पार्टी ने उनके बेटे मंजीत चौधरी को मुंडावर से प्रत्याशी बनाया है। बाकी आठ सीटों में से पार्टी ने केवल एक मौजूदा विधायक रामहेत यादव किशनगढ़ बास को दुबारा टिकट दिया है। जिन विधायकों के टिकट कटे हैं, उनमें हिंदूवादी बयानों के लिए चर्चित ज्ञानदेव आहूजा भी हैं। आहूजा रामगढ़ से विधायक हैं जहां गौ तस्करी के संदेह में अकबर खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित अलवर की सीमा हरियाणा से लगती है और यह मेवात क्षेत्र में आता है जहां की बड़ी आबादी मेव मुस्लिम समुदाय की है। अलवर की सीमा राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व दौसा जिलों से भी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed