PM Modi: पीएम मोदी को जनसभा में पहुंचने में देरी, बिना माइक के किया संबोधित, बोले- नियम नहीं तोड़ना चाहता
PM Modi: पीएम मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के अम्बाजी से राजस्थान के आबूरोड तक तारंगा हिल रेल लाइन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। तय समय पर आबू रोड नहीं पहुंचने पर उन्होंने लोगों से माफी मांगी और दोबारा आने का वादा कर रवाना हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजस्थान के आबू रोड में कार्यक्रम स्थल पर देरी से पहुंचे। इस दौरान वहां भरी संख्या में लोग पीएम को देखने और सुनने के लिए जमा हो गए। देरी के बावजूद पीएम ने लोगों को निराश नहीं किया। उन्होंने लोगों का अभिवादन किया और विशाल सभा को संबोधित करने के लिए माइक का उपयोग नहीं किया। इसका कारण उन्होंने बताया कि वे रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग कर किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे पहुंचने में देर हो गई, 10 बज गए हैं। मेरी आत्मा कहती है कि मुझे नियम कानून का पालन करना चाहिए। इसलिए मैं आप सब से क्षमा मांगता हूं। आप सब को विश्वास दिलाता हूं कि मैं यहां दोबारा आऊंगा और इस प्यार को ब्याज समेत चुकता करूंगा।
#WATCH राजस्थान के आबू रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल सभा को संबोधित करने के लिए माइक का इस्तेमाल नहीं किया क्योंकि वे रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग करने के किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं करना चाहते थे। pic.twitter.com/rCMRI3LV0j
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2022
दो साल बाद राजस्थान पहुंचे पीएम मोदी आबूरोड पर सिर्फ 7 मिनट ही रुके। देरी से पहुंचे के कारण उन्होंने लोगों को माइक से संबोधित नहीं किया। इसलिए उन्होंने जनसभा में आए लोगों को घुटनों के बल बैठकर तीन बार नमन किया। फिर मंच से उतरकर जनता के बीच गए और अभिवादन किया। करीब 10.25 पर पीएम मोदी रवाना हो गए।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के आबू रोड में कार्यक्रम स्थल पर जुटे लोगों का अभिवादन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2022
उन्होंने विशाल सभा को संबोधित करने के लिए माइक का उपयोग नहीं किया क्योंकि वे रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग कर किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं करना चाहते थे। pic.twitter.com/OKD6FcKqiI
इससे पहले पीएम मोदी के सभा स्थल पर पहुंचे ही पूरा पांडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। वह गुजरात के अंबाजी में दर्शन करने के बाद सड़क यात्रा कर कार से आबूरोड आए थे। करीब 21 किलोमीटर के इस सफर में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ मौजूद रही। सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने पीएम का अभिवादन किया।