फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pilot attacked CM Ashok Gehlot On paper leak case Sachin says how did paper come out of safe

Rajasthan: पायलट का गहलोत पर निशाना, कहा- तिजोरी में बंद पेपर बाहर कैसे आया? अफसर जिम्मेदार नहीं तो ये जादूगरी

Wed, 18 Jan 2023 08:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 18 Jan 2023 08:42 PM IST
सार

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत को निशाने पर लेते हुए कहा- तिजोरी में बंद पेपर बाहर कैसे आया, यह तो जादूगरी हो गई। ऐसा संभव नहीं है कि कोई अफसर जिम्मेदार नहीं।

विज्ञापन
Pilot attacked CM Ashok Gehlot On paper leak case Sachin says how did paper come out of safe
पायलट ने फिर बोला गहलोत पर हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सीएम गहलोत और सरकार को एक बार फिर झुंझुनूं के गुढ़ा के सम्मेलन में घेरा। सीएम गहलोत के मंत्री,अफसरों को क्लीन चिट देने पर पायलट ने कहा- ये कहा जा रहा है कोई अफसर जिम्मेदार नहीं है। लेकिन पेपर तिजोरी में बंद होता है, बंद पेपर बाहर बच्चों तक कैसे पहुंच गया, यह तो जादूगरी हो गई। पायलट बोले- ऐसा सम्भव ही नहीं है कि कोई अफसर जिम्मेदार नहीं है। कोई ना कोई तो पेपर लीक के लिए जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन


लाखों बच्चे ठगा हुआ महसूस करते हैं, उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा
इसके बाद झुंझुनूं में प्रेस वार्ता के दौरान सचिन पायलट ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा- मैंने कहा ये बहुत गम्भीर विषय है। पक्ष-विपक्ष जो भी हो, हमारे इतने सारे नौजवान हैं, उनका विश्वास व्यवस्था में कायम रहे ये सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।  लाखों बच्चे अगर अपने आप को ठगा हुआ महसूस करते हैं या उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। वो सोचते हैं कि हम किस बेसिस पर विश्वास करें, वो बहुत बड़ा इश्यू है। वो सिर्फ एक व्यक्ति, पार्टी, सरकार की बात नहीं है। शिक्षित बेरोजगार की पीड़ा और ज्यादा है, उन्हें हम कैसे कॉन्फिडेंस देंगे कि रोजगार के अवसर पैदा होंगे यह बहुत बड़ा इश्यू है। हमेशा जो भी काम हो, पारदर्शिता से होना चाहिए और संतोष जनक होना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन पायलट ने सम्मेलन में बड़ी संख्या में रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स को राजनीतिक नियुक्तियां देने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा- बहुत से लोगों को राजनीतिक नियुक्तियां दी गईं। लेकिन जिन लोगों ने सरकार बनाने में खून पसीना बहाया है, उनका अनुपात सुधारने की जरूरत है। प्रदेश में बहुत से ऊंचे अधिकारी हैं, जो हमारी सरकार में काम करते हैं। लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि कांग्रेस का राज है या बीजेपी का राज है। अफसर तो राज्य की नौकरी करते हैं। ऐसे बड़े अफसरों को मौका देना है तो भले ही दें, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता का भी अनुपात बेहतर होना चाहिए। बड़े बड़े अफसर शाम 5 बजे रिटायर होते हैं तो रात 12 बजे उनकी नियुक्ति हो जाती है। लेकिन अफसरों की जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पद मिलते, तो वह अच्छा होता। हमें तो उसको ठीक करना होगा।


 

प्रेसवार्ता में पायलट ने इस पर भी स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इतनी बड़ी सरकार है बहुत नियुक्तियां होती हैं। इसमें हर तरह के लोग हैं। कुछ एकेडमिक्स से हैं, कुछ साइंस से, कुछ प्रशासनिक अधिकारी, ब्यूरोक्रेसी, ज्यूडिशियरी से और कुछ पॉलिटिकल अपॉइंटमेंट से हैं। मैंने यह कहा जो भी हम करें उसमें अनुपात अच्छा होना चाहिए। ज्यादा जगह उन्हें देनी चाहिए जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया है। चाहे वो किसी के भी समर्थक हों। ऐसा नहीं है सरकारी नौकरी से रिटायर होने वालों को पद पोस्ट नहीं दें। लेकिन ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि ब्यूरोक्रेट्स का पलड़ा रिटायर होने पर कार्यकर्ताओं के मुकाबले भारी रहे।

भाजपा नेता ने बोला हमला
बीजेपी के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी सचिन पायलट के पेपर लीक मामले पर दिए गए बयान पर चुटकी लेते हुए वीडियो ट्वीट किया। राठौड़ ने लिखा-"राजस्थान में पेपर लीक अब दुकानदारी हो गई। वाह रे जादूगर ! तेरी जादूगरी युवाओं के लिए बीमारी हो गई।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed