{"_id":"62b1e5b81fbef37db66df59a","slug":"people-brutally-beat-up-young-man-broke-bones-of-hands-and-feet-love-affair-case-in-rajsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवक को बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर की हडि्डयां टूटी, प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवक को बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर की हडि्डयां टूटी, प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला
Tue, 21 Jun 2022 09:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 21 Jun 2022 09:07 PM IST
सार
आरोप है कि युवक प्रेमिका की शादी होने के बाद भी उसे परेशान कर रहा था। इसी बात पर युवती के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई लगा दी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के राजसमंद जिले में एक युवक को लोगों ने इतना पीटा कि उसके हाथ और पैर की हडि्डयां टूट गई। 10-15 लोगों ने युवक पर लात, घुसों, लाठी और डंडों से अनगिनत बार किए। युवक की मारपीट का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाथद्वारा थाने के अनुसार घटना 17 जून की सालोर इलाके की है। 21 साल का पीड़ित कमलेश रूपावली गांव का निवासी है। उसके चाचा हीरालाल ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि, बीते शुक्रवार को सालोर बस स्टैंड पर लपणी सालोर निवासी मांगीलाल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर सहित करीब 15 लोग भतीजे कमलेश गुर्जर के साथ मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन
वह मौके पर पहुंचा तो सभी लोग उसे कार में डालकर लपणी की ओर चले गए। यहां उसके हाथ-पैर बांधे और लाठी-डंडे व लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसे तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। इस दौरान पीटाई में उसके हाथ-पैर की हड्डी भी टूट गई। गंभीर हालत में उसे नाथद्वारा अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
युवती को भगाकर ले गया था
5 जनवरी को कमलेश गांव की ही एक युवती को भगाकर ले गया था। अगले दिन युवती के पिता ने उसके खिलाफ नाथद्वारा थाने में बेटी को भगाकर ले जाने का केस दर्ज करवाया था। तीन महीने बाद 7 अप्रैल को पुलिस ने उन्हें पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया था। युवती के परिजनों ने 13 दिन बाद 20 अप्रैल को उसकी शादी करा दी। आरोप है कि इसके बाद से कमलेश युवती को परेशान कर रहा था। इसी कारण से युवती के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की है।