{"_id":"635fe049fc6e18174b2d1e58","slug":"people-beat-up-government-officer-bikaner-nagar-palika-eo-assault-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Video: सरकारी अधिकारी को लात-घूंसों से पीटा, पुलिस भी नहीं बचा पाई, एक सीट के लिए दो अफसरों भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Video: सरकारी अधिकारी को लात-घूंसों से पीटा, पुलिस भी नहीं बचा पाई, एक सीट के लिए दो अफसरों भिड़े
Mon, 31 Oct 2022 08:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 31 Oct 2022 08:19 PM IST
सार
बीकानेर में नगर पालिका एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की लोगाें की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक सीट को लेकर दो अफसरों का विवाद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर जिले में नगर पालिका एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (ईओ) की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की मौजूदी में लोगों ने ईओ पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। यह घटना जिले के श्रीडूंगरगढ़ की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बीकानेर जिले में सरकारी अधिकारी को लोगों ने पीटा, एक सीट के लिए दो अफसरों में झगड़ा#rajasthan #RajasthanNews #bikanernews pic.twitter.com/UhTby4SrWj
— Uditdixit Journalist (@Uditdixit4) October 31, 2022
दरअसल, मामला ईओ के पद को लेकर हुए विवाद का है। यहां ईओ के पद पर भवानी शंकर व्यास तैनात थे। 21 अक्टूबर को सरकार ने भवानी का तबादला भरतपुर में बयाना कर दिया था और ललित सिंह देथा को यहां पदस्थ कर दिया था। तबादल के खिलाफ भवानी कोर्ट पहुंचे और स्टे ले लिया।
इधर, सोमवार को कार्यालय पहुंचे भवानी अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद ललित सिंह देथा भी कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान वह अपनी सीट पर व्यास को बैठा देख नाराज हो गए। इस दौरान देथा के साथ कार्यालय पहुंचे लोगों ने भावानी से सीट से उठने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कोर्ट के स्टे का हवाला देकर सीट पर ही रहने की बात कही। इससे नाराज होकर लोगों और प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे।
कुछ देर बात लोगों की भीड़ भवानी के कमरे में घुसी और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। भीड़ ने उन पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। पुलिस की मौजूदगी में भी लोग व्यास पर हमला करते रहे। बाद ने पुलिस ने बीच-बचाव कर भवानी को छुड़ाया।