फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   patient suffered wound in right Leg, doctors cut his left leg in Jaipur

मरीज के दाएं पैर की अंगुली में था घाव, डॉक्टरों ने काटा बायां पैर

Sun, 14 Apr 2019 10:47 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 14 Apr 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
patient suffered wound in right Leg, doctors cut his left leg in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
जयपुर के एक मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही ने 70 साल के बुजुर्ग मरीज को अपंग बना दिया है। पीड़ित की तरफ से इस मामले को लेकर डॉक्टरों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


जयसिंहपुरा खोर गांव के रहने वाले 70 वर्षीय राजाराम मीणा अपने दाहिने पैर की अंगुली में हुए घाव से परेशान थे। दर्द से निजात पाने के लिए वह जयपुर के एक मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दाहिने पैर का इलाज कर उसमें मरहम-पट्टी कर दी। इसी दौरान मरीज के बाएं पैर में भी दर्द होने लगा। डॉक्टरों ने इसे सामान्य दर्द बताते हुए मरीज राजाराम को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्द बढ़ने पर राजाराम फिर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनका बायां पैर ही काट दिया। इसे लेकर पीड़ित मरीज ने पुलिस में केस भी दर्ज करवाया है। जिसमें हादसे का कारण डॉक्टरों की घोर लापरवाही को बताया गया है।


इस रिपोर्ट में लिखा है कि हॉस्पिटल ने फीस के रूप में मरीज से दो लाख रूपए भी वसूले हैं। अस्पताल प्रशासन ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मरीज राजाराम पेरिफेरियल बीमारी से ग्रसित थे। हम रोगी के प्रति पूरी सहानुभूति रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed