फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Patient died on the way due to the end of oil in the ambulance in Banswara

Rajasthan: एंबुलेंस का तेल खत्म होने से रास्ते में मरीज की मौत, गहलोत के मंत्री ने कहा- सिस्टम की गलती नहीं

Sat, 26 Nov 2022 03:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Nov 2022 03:22 PM IST
सार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से स्वास्थ्य सेवाओं का बेहद शर्मनाक चेहरा सामने आया है। मरीज को ले जा रही एक एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म हो गया, जिस कारण मरीज की रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Patient died on the way due to the end of oil in the ambulance in Banswara
एंबुलेंस का डीजल खत्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांसवाड़ा जिले के दानापुर इलाके में बीच रास्ते में एंबुलेंस का तेल खत्म होने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। मरीज के बेटी-दामाद ने एंबुलेंस को एक किलोमीटर तक धक्का भी दिया, मगर मरीज की जान नहीं बचाई जा सकी। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दानापुर के रहने वाले 40 साल के तेजिया की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने राजस्थान सरकार की 108 एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया। तेजिया को 108 एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में बांसवाड़ा से करीब 10 किलोमीटर दूर रतलाम रोड पर टोल के पास एंबुलेंस रुक गई। पता चला कि एंबुलेंस में तेल खत्म हो गया था।
विज्ञापन




एंबुलेंस सड़क पर खड़ी हो गई तो मरीज के बेटी-दामाद और अन्य लोगों ने धक्का मारकर एक किलोमीटर तक पहुंचाया। मगर फिर धक्का मारने वाले भी थक गए और तबीयत बिगड़ने के कारण तेजिया की मौत हो गई। मामले में बांसवाड़ा सीएमएचओ ने कहा, हमें घटना के बारे में पता चला और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के परिजनों से मिलेंगे और लापरवाही के बारे में पता करेंगे। 108 एंबुलेंस का संचालन निजी एजेंसी की ओर से किया जा रहा है। उसी के पास एंबुलेंस के रखरखाव की जिम्मेदारी है।

मामले में CMHO हीरालाल ताबियार ने कहा है, जांच शुरू कर दी गई है। 108 एंबुलेंसों को एक निजी एजेंसी की ओर से संचालित किया जाता है। एजेंसी राज्य सरकार की ओर से अधिकृत है। कंपनी के ऊपर एंबुलेंस के रखरखाव का ज़िम्मा होता है। कहां लापरवाही रही है, यह जांच के बाद सामने आएगा।




वहीं, राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने मामले को लेकर कहा कि अगर एंबुलेंस में पेट्रोल खत्म हो गया और मरीज़ की मौत हो गई है तो यह व्यवस्था की असफलता नहीं है, बल्कि प्रबंधन की असफलता है। जो भी व्यक्ति इसके ख़िलाफ ज़िम्मेदार हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed