फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Passenger injured in eye due to beating of TT in train in Dausa

Dausa: ट्रेन में टीटी की पिटाई से यात्री की आंख में लगी चोट, जीआरपी थाने में मामला दर्ज, इस बात पर आया गुस्सा

Thu, 29 Jun 2023 06:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 Jun 2023 06:06 PM IST
सार

परिवादी पैसेंजर ने बांदीकुई प्रयागराज ट्रेन के टीटी हेमराज मीना पर शराब के नशे में यात्रियों से धक्का-मुक्की करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Passenger injured in eye due to beating of TT in train in Dausa
टीटी की पिटाईसे घायल गिरिराज प्रसाद शर्मा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा में एक रेलवे टीटी पर एक सवारी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। परिवादी पैसेंजर ने जीआरपी थाने में इसका मामला दर्ज कराया है। पैसेंजर को आंख के पास चोट भी लगी है। यह घटना बांदीकुई निवासी गिरिराज प्रसाद शर्मा के साथ हुई।
विज्ञापन


दौसा जिले के बांदीकुई निवासी गिरिराज प्रसाद शर्मा पुत्र नरेश चन्द शर्मा ने जीआरपी थाना बांदीकुई को एक रिपोर्ट देकर बताया है कि प्रतिदिन बांदीकुई से दौसा उसका आना-जाना रहता है। रोजाना की तरह 28 जून 2023 को मैं दौसा से बांदीकुई प्रयागराज ट्रेन से आ रहा था। मैं ट्रेन में खड़ा था। टीटी हेमराज मीना सभी को धक्का देकर आगे निकल रहे थे। मैंने उनको धक्का-मुक्की करने से मना किया, तो मुझे भी धक्का मारने लगे। मैंने विरोध किया तो वह मेरे साथ मारपीट करने लगे। उनके मुंह से शराब की दुर्गन्ध भी आ रही थी। मैंने फिर भी उनको पीटने से मना किया, लेकिन फिर भी वो मुझे शराब के नशे में मारे जा रहे थे। फिर मुझे आंख के ऊपर चोट लगने पर एसी कोच में ले गए और मुकदमा दर्ज नहीं करने के लिए मनाने लगे। 
विज्ञापन


बोले कि मैं आपको खर्चा दे दूंगा, लेकिन आप मुकदमा दर्ज मत करना। उन्होंने मुझे ख़ुद का फोन नम्बर दिया। फिर इन्होंने मुझे बांदीकुई स्टेशन पर उतार दिया। मेरे सिर से खून निकलता देखकर आस-पास के लोगों ने मुझसे पूछा और मेरे घर पर सूचना देकर मेरे भाई को बुलाया। तब मेरा भाई मुझे थाने लाया और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मेरा मेडिकल मुआयना कराया। मेरे साथ मारपीट करने वाले टीटी हेमराज मीना के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का श्रम करें। पीड़ित युवक प्रार्थी गिरिराज प्रसाद शर्मा की उम्र 40 वर्ष है। वह सिंघल मोहल्ला बांदीकुई दौसा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी बांदीकुई थाने में परिवादी गिरिराज प्रसाद शर्मा की  रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चोट का मेडिकल भी करवा दिया है। अब इस मामले पर जीआरपी थाना बांदीकुई जांच करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed