फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Passenger arrested with drugs worth one crore from roadways bus stand in Chittorgarh

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ पुलिस की कार्रवाई, रोडवेज बस स्टैंड से एक करोड़ की ड्रग के साथ यात्री गिरफ्तार

Sat, 25 Jun 2022 07:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 25 Jun 2022 07:39 AM IST
सार

पुलिस ने बाड़मेर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वो ड्रग्स कहां से लेकर आया है।

विज्ञापन
Passenger arrested with drugs worth one crore from roadways bus stand in Chittorgarh
ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड से एक यात्री को एक किलोग्राम एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त एमडी ड्रग की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ रुपए है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर एक युवक की तलाशी ली। पूछताछ के बाद उसके बैग की तलाशी ली गई। बैग में पुलिस को एक किलोग्राम एमडी ड्रग मिली। जिसके बाद पुलिस ने रमेश पुत्र रामप्रताप विश्नोई निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी है कि वह एमडी ड्रग कहां से लाया और कहां सप्लाई दी जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed