{"_id":"684b42a8-7b1b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"parents-left-new-born-girl-in-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में लावारिस छोड़ गए नवजात बच्ची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में लावारिस छोड़ गए नवजात बच्ची
लालसोट(दौसा)/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Feb 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा बेटी दोनों समान, चाहे यह कितनी बार दोहरा लिया जाये लेकिन लोगों की बेटी को बोझ समझने की मानसिकता खत्म होती नहीं दिखती। रोती बिलखती एक नवजात बच्ची को जिसका जन्म कुछ ही घंटे पहले हुआ था परिजन बैग में बंद कर मंदिर में लावारिस छोड़ गये।
विज्ञापन
यह मामला लालसोट के पक्काधोरा गांव का है। यहां स्थित हनुमान मंदिर के दरवाजे पर मंगलवार सुबह पुजारी मुरारीलाल को एक काला बैग टंगा हुआ मिला। बैग में से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। पुजारी के बैग खोलने पर उसे कपड़ों में लिपटी एक नवजात बच्ची मिली।
विज्ञापन
तब मंदिर के पुजारी ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने बच्ची को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का जन्म कुछ ही घंटे पहले हुआ है और बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ भी है। बाद में नवजात को जयपुर स्थित शिशु पालना गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में लालसोट थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात के माता-पिता की तलाश जारी है। मंदिर के पुजारी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ नवजात को लावारिस छोड़ जाने का मामला दर्ज कराया गया है।