फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pandal fall on many devotees in Barmer of Rajasthan by Storm

राजस्थान : रामकथा के दौरान श्रद्धालुओं पर पंडाल गिरने से 18 की मौत, मुआवजे का एलान

Mon, 24 Jun 2019 05:29 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 24 Jun 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
Pandal fall on many devotees in Barmer of Rajasthan by Storm
राजस्थान के बाड़मेर में आंधी-बारिश से गिरा पंडाल - फोटो : ANI

राजस्थान के बाड़मेर स्थित जसोल धाम में रामकथा के दौरान तेज आंधी से एक पंडाल भर भराकर गिरा गया, जिससे भगदड़ के दौरान दम घुटने और करंट फैलने से 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। कथा के दौरान पंडाल में करीब 400 श्रद्धालु मौजूद थे। घटना के बाद जसोल धाम में अफरा-तफरी मच गई। कथावाचक ने पंडाल को जोर जोर से हिलते देख श्रद्धालुओं से इसे तुरंत खाली करने के लिए कहा, लेकिन श्रद्धालु समझ कर निकल पाते उससे पहले ही पंडाल गिर गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 5-5 लाख रुपये, वहीं घायलों के लिए 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर संवेदना व्यक्त की है। प्राथमिक तौर पर पुलिस ने बताया है कि राम कथा सुनने के लिए जसोल धाम में करीब 1500 लोग आए थे, लेकिन जिस पंडाल में हादसा हुआ उस में करीब 400 लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडाल गिरने से मची भगदड़ से दम घुटने और करंट फैलने से लोगों की मौत हुई। पंडाल गिरते समय बिजली के तारों की चपेट में आ गया जिससे करंट फैल गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदना जाहिर की और आला अधिकारियों को हादसे की जांच करने, घायलों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने और प्रभावितों व उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। केंद्रीय राज्यमंत्री व बाड़मेर से भाजपा के सांसद कैलाश चौधरी ने अपना रांची दौरा रद्द किया। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, ‘राजस्थान के बारमेड़ में पंडाल गिरने से लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं शोकसंतप्त परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों।’ 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed