{"_id":"6516b916141fd9ef5c0f2f28","slug":"pali-teacher-who-molested-a-four-year-old-girl-arrested-protest-outside-school-for-cancellation-of-recognition-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali: चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला टीचर गिरफ्तार, मान्यता रद्द करने को लेकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali: चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला टीचर गिरफ्तार, मान्यता रद्द करने को लेकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन
Fri, 29 Sep 2023 05:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Sep 2023 05:16 PM IST
सार
निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने पर टीचर को गिरफ्तार किया गया है। घटना के विरोध में शुक्रवार को बच्ची के परिजनों और समाज के लोगों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। गुस्से में लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और टीचर से मारपीट की भी कोशिश की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली शहर में संचालित एक निजी स्कूल में अध्ययनरत मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नागरिकों के प्रदर्शन और स्कूल में तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल की है। छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद बालिका के परिजन एवं नागरिक इस स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने सहित स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है मामला
जानकारी के अनुसार, औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में अध्ययनरत चार वर्षीय बालिका के परिजनों ने इसी स्कूल के शिक्षक पर बालिका के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आज स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ भी कर डाली।
प्रिंसिपल पर मामला दबाने का आरोप
बालिका के परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी महीने की 22 तारीख को स्कूल में अध्यापन करवाने वाले शिक्षक रवि वागोरिया ने मासूम के साथ छेड़छाड़ की और जब उन्होंने इस घटना के बारे में स्कूल के प्रिंसिपल को बताया तो वे इसे रफा-दफा करने में लगे रहे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कोई कार्रवाई नहीं की।
बालिका ने बताई घटना
वहीं, दूसरी ओर जब यह विरोध चल रहा था तो पीड़िता ने टीचर द्वारा उसके साथ की गई घिनौनी हरकत के बारे में जानकारी देते आप बीती सुनाई। पीड़ित बालिका की मां का आरोप है, 22 सितंबर को जब वह अपनी पुत्री को लेने स्कूल गई तब उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे और वह दर्द से चिल्ला रही थी। बालिका की मां ने स्कूल के शिक्षक रवि वागोरियो पर बालिका के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
पुलिस पहुंची मौके पर
इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस जाब्ता पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। स्कूल पहुंचे औद्योगिक नगर थाना प्रभारी उदय सिंह, सीओ सिटी जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी बालिका के परिजनों से समझाइश का प्रयास किया पर स्कूल की मान्यता रद्द करने एवं प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए थे। थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि पीड़ित बालिका के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है।