फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali SDM spoke The famous dialogue of Pushpa film, video viral

अफसर की 'पुष्पा' फटकार: फिल्म का फेमस डायलॉग मार बोले- पुष्पा! मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं

Fri, 04 Feb 2022 03:41 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Feb 2022 03:41 AM IST
सार

सिणगारी ग्राम पंचायत में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुरेश मेघवाल को पंचायत भवन में सरपंच, ग्राम सेवक और पटवारी के नहीं मिलने मिले। उन्होंने कहा जो काम नहीं करना चाहते घर चले जाएं। 

विज्ञापन
Pali SDM spoke The famous dialogue of Pushpa film, video viral
एसडीएम सुरेश मेघवाल ने पुष्पा की तरह एक्शन भी किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्पा फिल्म रिलीज होने के बाद से उसके डायलॉग लोगों के सर चढ़कर बोल रहे हैं। तरह-तरह के अंदाज में इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पाली के रोहट उपखंड में पदासीन उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार का भी ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे पुष्पा फिल्म का डायलॉग पुष्पा! मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं...बोलकर कर्मचारियों को काम करने का तरीका बता रहे हैं। 

विज्ञापन


सिणगारी ग्राम पंचायत में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुरेश मेघवाल ने वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों को सरकार के नए आदेश की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिना परेशानी के जनता के काम एक जगह हो सकें, सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि लोगों के काम उसी आदेश के तहत होने चाहिए। पंचायत भवन में सरपंच, ग्राम सेवक और पटवारी के नहीं मिलने पर वे नाराज हुए। उन्होंने कहा कि जो लोगों का काम नहीं करना चाहता वो घर जा सकता है। इसके बाद एसडीएम ने कहा-पुष्पा! मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed