{"_id":"61fc52e03f5e4b546e1c2c8d","slug":"pali-sdm-spoke-the-famous-dialogue-of-pushpa-film-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर की 'पुष्पा' फटकार: फिल्म का फेमस डायलॉग मार बोले- पुष्पा! मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर की 'पुष्पा' फटकार: फिल्म का फेमस डायलॉग मार बोले- पुष्पा! मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं
Fri, 04 Feb 2022 03:41 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Feb 2022 03:41 AM IST
सार
सिणगारी ग्राम पंचायत में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुरेश मेघवाल को पंचायत भवन में सरपंच, ग्राम सेवक और पटवारी के नहीं मिलने मिले। उन्होंने कहा जो काम नहीं करना चाहते घर चले जाएं।
विज्ञापन
एसडीएम सुरेश मेघवाल ने पुष्पा की तरह एक्शन भी किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुष्पा फिल्म रिलीज होने के बाद से उसके डायलॉग लोगों के सर चढ़कर बोल रहे हैं। तरह-तरह के अंदाज में इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पाली के रोहट उपखंड में पदासीन उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार का भी ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे पुष्पा फिल्म का डायलॉग पुष्पा! मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं...बोलकर कर्मचारियों को काम करने का तरीका बता रहे हैं।
विज्ञापन
सिणगारी ग्राम पंचायत में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुरेश मेघवाल ने वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों को सरकार के नए आदेश की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिना परेशानी के जनता के काम एक जगह हो सकें, सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि लोगों के काम उसी आदेश के तहत होने चाहिए। पंचायत भवन में सरपंच, ग्राम सेवक और पटवारी के नहीं मिलने पर वे नाराज हुए। उन्होंने कहा कि जो लोगों का काम नहीं करना चाहता वो घर जा सकता है। इसके बाद एसडीएम ने कहा-पुष्पा! मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं।
विज्ञापन