{"_id":"661b5a54537a4be30b09a577","slug":"pali-news-young-man-fell-into-girada-pond-died-due-to-drowning-police-sent-the-body-for-postmortem-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: गिरादड़ा तालाब में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: गिरादड़ा तालाब में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sun, 14 Apr 2024 09:54 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 09:54 AM IST
सार
बीती रात जिले के गिरादड़ा गांव के तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक तालाब में कैसे गिरा इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम ने युवक के शव को बाहर निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सदर थाना क्षेत्र में स्थित गिरादड़ा गांव में बीती रात तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर सदर थाने से एसआई शिवनारायण समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से निकालने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात गिरादड़ा निवासी जगदीश पुत्र मिश्रीलाल बावरी तालाब में डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को तालाब से निकालने के लिए स्थानीय तैराकों को मौके पर बुलाया। ये दोनों जब शव खोजने में नाकाम रहे तब पुलिस ने पाली से रेस्क्यू टीम सिविल डिफेंस के सदस्यों को शव निकालने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
इस टीम के सदस्यों ने तालाब में डूबे युवक की तलाश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद रात्रि में युवक के शव को बाहर निकालने के पश्चात जिला मुख्यालय स्थित बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आज पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन