फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: The camel picked up its own owner and threw him, the injured one was referred to Jodhpur

Pali News: ऊंट ने अपने ही मालिक को उठा-उठाकर पटका, अधमरी हालत में घायल को जोधपुर रैफर किया

Sat, 13 Apr 2024 10:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 10:11 PM IST
सार

जंगल में ऊंट चराने ले जाते समय बीच रास्ते में ऊंट ने अपने ही मालिक पर प्राणघातक हमला कर उसे अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह ऊंट मालिक की जान बचाई।

विज्ञापन
Pali News: The camel picked up its own owner and threw him, the injured one was referred to Jodhpur
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को दिन में ऊंट चराने के लिए ले जाते समय बीच रास्ते में ऊंट ने अपने ही मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। ऊंट ने अपने मालिक को उठाकर कई बार जमीन पर पटका और उसके ऊपर बैठ गया। ऊंट मालिक के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मालिक की जान बचाई।

विज्ञापन


घटना पाली जिले के बड़ा गुड़ा कस्बे के गांव खाखरा की है, जहां जंगल में ऊंट ने अपने ही मालिक शेषसिंह रावत पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। दरअसल ऊंट मालिक शेषसिंह रोजाना की तरह आज भी ऊंट को चराने के लिए जंगल ले जा रहा था, इस दौरान ऊंट को  चराने से पहले पानी पिलाने के लिए जब वह उसे पानी की खेली के पास ले गया तभी अचानक ऊंट ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान ऊंट ने उसे उठाकर पटका, काटा और उसके बाद अपने मालिक पर बैठ गया। शेषसिंह के चिल्लाने के आवाज सुनकर आसपास ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई और घायल शेषसिंह को पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed