फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Salesman dies while catching a criminal who was running away after filling diesel

Pali News: डीजल भरवाकर भागा स्कॉर्पियो सवार बदमाश, रोकने के प्रयास में सेल्समैन की मौत, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 12 May 2024 08:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 12 May 2024 08:43 PM IST
सार

सेल्समैन की मौत के बाद पंप पर बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और परिचित एकजुट हुए। लोगों हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तारी का अश्वासन देकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Pali News: Salesman dies while catching a criminal who was running away after filling diesel
गिरफ्तारी की मांग लेकर पेट्रोल पंप पर एकजुट हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली में पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहे स्कॉर्पियो सवारों को रोकने के प्रयास में सेल्समैन की जान चली गई। स्कॉर्पियो को रोकने के लिए सेल्समैन ने प्रयास किया। हादसे में वो बुरी तरह घायल हो गया। उसे जोधपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंप पर बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और परिचित एकजुट हो गए।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार बीती रात पुनायता बाईपास के पेट्रोल पंप पर बिना नम्बर की सफेद स्कॉर्पियो आई। यहां पर स्कॉर्पियो चालक ने पंप पर नियुक्त कर्मचारी विशाल पुत्र कानाराम से तीन हजार रुपये का डीजल भरवाया। इसके बाद चालक बिना पैसे दिए गाड़ी लेकर भागने लगा। तभी विशाल कार के पीछे दौड़ा और खिड़की पर लटक गया।
विज्ञापन


ये देख स्कॉर्पियो सवार बदमाश गाड़ी तेजी से भगाने लगा। इस दौरान विशाल का हाथ फिसला और वो सिर के बल गिर गया। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार सवारों ने लोगों ने उसे धक्का देकर गिराया है। इस घटना के बाद घायल विशाल को  बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसको जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उपचार के दौरान विशाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत जानकारी मिलने पर रविवार सुबह बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और परिचित पेट्रोल पंप पर जुट गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ़ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं घटना को लेकर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने एसपी चूनाराम जाट से बात की। दूसरी ओर  भारी संख्या में मृतक के समाज बंधु पेट्रोल पंप पर एकत्र हो गए और हत्या के आरोपियों को पकड़ने की मांग की। जिस पर एसपी चुनाराम जाट सहित आरएसी, क्यू आर टी और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और समझाइश कर मामले को शांत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed