फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Jain saint Acharya Pundarik Ratna Surishwar Maharaj died in a truck collision

Pali News: ट्रक की टक्कर से जैन संत की हुई मौत, सिर में चोट लगने से गई जान; पूर्व विधायक ने जताया दुख

Wed, 28 May 2025 06:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 May 2025 06:58 PM IST
सार

Pali: संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर MITS कॉलेज से विहार करते हुए निकले थे और उन्हें विराट धाम जाना था। रास्ते में जाडन टोल नाके के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

विज्ञापन
Pali News: Jain saint Acharya Pundarik Ratna Surishwar Maharaj died in a truck collision
इन्हीं की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाडन गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक सड़क दुर्घटना में जैन संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर महाराज की मौत हो गई। वे विहार करते हुए अन्य संतों और अनुयायियों के साथ विराट धाम की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संत को सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

जाडन चौकी प्रभारी रामनिवास के अनुसार, संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर MITS कॉलेज से विहार करते हुए निकले थे और उन्हें विराट धाम जाना था। रास्ते में जाडन टोल नाके के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संत के अनुयायियों और अन्य संतों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन


पढ़ें; शिक्षा मंत्री ने कोटा से रिजल्ट किया जारी, इस बार कैसा रहा परिणाम; ग्राफिक्स से समझें

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग बांगड़ अस्पताल पहुंचे। बाद में संत की पार्थिव देह को समुंद्र विहार ले जाया गया। जैन संत के देवलोक गमन की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर एलएन मंत्री और एसपी चुनाराम जाट भी समुंद्र विहार पहुंचे और संत की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed