{"_id":"67990c6c453d34443f0bccff","slug":"pali-news-doda-poppy-worth-crores-of-rupees-destroyed-14-police-stations-had-taken-action-seize-illegal-drugs-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: करोड़ों रुपये का डोडा पोस्त नष्ट, 14 थानों ने की थी अवैध मादक पदार्थ जब्त करने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: करोड़ों रुपये का डोडा पोस्त नष्ट, 14 थानों ने की थी अवैध मादक पदार्थ जब्त करने की कार्रवाई
Tue, 28 Jan 2025 10:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:27 PM IST
सार
राजस्थान के पाली जिले में पुलिस ने मंगलवार को डोडा पोस्त सहित करीब 70 क्विंटल मादक पदार्थ नष्ट किए हैं। इसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
शराब नष्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली में मंगलवार को पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ जब्त करने की कार्रवाई की गई। एएसपी विपिन शर्मा ने बताया कि इसमें गांजा, भांग और चरस सहित करीब 70 क्विंटल डोडा पोस्त शामिल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार आज इन अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है। इसमें 7006 किलो डोडा, 143 किलो अफीम के पौधे, 12.40 किलो गांजा, 1.880 किलो भांग एवं 06.59 ग्राम चरस शामिल है।
विज्ञापन
यहां हुई थी जब्ती की कार्रवाई
एएसपी विपिन शर्मा ने बताया कि ये अवैध मादक पदार्थ सदर थाना, ट्रांसपोर्ट नगर थाना, औद्योगिक क्षेत्र, सांडेराव, रानी एवं गुड़ा एंदला थाने सहित 14 थानों की पुलिस द्वारा की गई थी। जानकारी के अनुसार गत करीब चार पांच सालों से विभिन्न थानों में नशे का यह जखीरा पड़ा था, जिसे आज एक फैक्ट्री के बॉयलर में डालकर जलाया गया। इस नशे के जखीरे की कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन